Khajur Laddu
Pic: Social Media/ Representative Pic

    Loading

    सीमा कुमारी

    सर्दियां आते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, सर्दियों के कारण सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, जोड़ों में दर्द आदि दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस मौसम में बीमार होने की संभावाना बढ़ जाती है। लेकिन सर्दियों की एक खासियत भी है, कई हेल्दी फल और सब्जियां इसी मौसम में खूब मिलते हैं। आप इन सुपरफूड्स को अपने डाइट में शामिल कर सेहतमंद रह सकते हैं। आइए जानें उन फल और सब्जियों के बारे में-

    जानकारों के अनुसार, इस मौसम में आप गोंद के लड्डू को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये हड्डियों को मजबूत करने में सहायक है, साथ ही इसे खाने से पाचन शक्ति भी ठीक रहती है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं।

    खजूर में कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं। इस मौसम में आप खजूर खा सकते हैं। ये फाइबर की कमी को पूरा करता है, साथ ही शरीर को गर्म रखने में भी मदद कर सकता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, चुकंदर एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने का काम करते हैं। इसके सेवन से इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। साथ ही ये आपके शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजरे में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, फाइबर और अन्य कई विटामिन्स पाये जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। आप अपने डाइट में बाजरे की रोटी शामिल कर सकते हैं, ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक हो सकता है।

    पोषक तत्वों से भरपूर गाजर का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि, गाजर  में बीटा-कौरोटीन और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, साथ ही फेफड़ों के बीमारियों से बचाने में भी सहायक है। आप अपने डाइट में गाजर को शामिल कर सकते हैं। इसका सलाद, सब्जी या हलवे बनाकर खा सकते हैं।

    सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए आप ड्राईफ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। जैसे- अखरोट, पिस्ता, काजू आप डाइट में ले सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक है।