‘मकर संक्रांति’ के दिन ये चीज़ें ज़रूर खाएं, हेल्थ के लिए है फायदेमंद

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: सनातन धर्म में ‘मकर संक्रांति’ का त्योहार विशेष महत्व रखता है। इसका लोगों को बेसब्री से इंतजार भी होता है। मकर संक्रांति के मौके पर लोग खिचड़ी और दही-चूड़ा खाने को शुभ मानते हैं। दही-चूड़ा को सुबह और दोपहर में लोग काफी खाना पसंद करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाए जाते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। इसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है। दही-चिवड़ा शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानें दही-चूड़ा खाने के फायदों के बारे में।

    जानकारों के अनुसार, अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो भी आप आसानी से इसे खा सकते हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में रफेज और कैल्शियम होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको डायबिटीज है, तो सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

    चूड़ा चावल से बनता है और यह एक नॉन-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है। पाचन प्रणाली के कार्यों को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इससे पेट सही रहती है और कब्ज, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती है।

    दही- चूड़ा खाने से शरीर की कमजोरी आसानी से दूर होती है। अगर आपको शरीर में खून की कमी है, तो दही-चूड़ा और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसको खाने से एनीमिया जैसी समस्या आसानी से दूर होती है। मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दही-चूड़ा खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।  

    यही कारण है कि आज भी बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में सुबह के समय लोग नाश्ते में चूड़ा दही खाना पसंद करते हैं। दही, चूड़ा और गुड़/चीनी का कॉम्बिनेशन इसे एक परफेक्ट और हेल्दी परंपरागत डिश बनाता है। दही चूड़ा एक ग्लूटेन फ्री डिश है। चूंकि, इसमें दही होता है, इसलिए ये शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होने देता है। आपकी हड्डियां मजबूत रहती है।