File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    सर्दी के दिनों में अधिकतर लोग नहाने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करते हैं।ऐसा माना जाता है कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार ये भी सुनने में आता है कि, गर्म पानी से नहाने से सेहत को नुक्सान भी होता हैं। गर्म पानी को लेकर लोगों के मन में कई भ्रम हैं।ऐसे में  आइए जानें गर्म पानी से नहाने के फायदे, नुक्सान और सावधानियों के बारे में

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंड के दिनों में गर्म यानी, गुनगुने पानी से नहाने का पहला फायदा तो यही है कि यह आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है, और आपको ठंड से बचाता है। साथ ही ठंड के दुष्प्रभावों से भी आपके शरीर और सेहत की रक्षा भी करता है। ऐसे में हम कह सकते है कि,सर्दियों में गर्म पानी से नहाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

    एक्सपर्ट्स बताते है कि, अस्थमा के मरीज यानी,सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को ठंड के दिन में बहुत सतर्कता रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में उन्हें गर्म पानी से ही स्नान करना फायदेमंद होता है, ताकि सांस की तकलीफ न बढ़ पाए।  

    कहा तो ये भी जाता है कि,गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। सिरदर्द ठीक होता है और अच्छी नींद आती है। गर्म पानी से नहाने से शरीर और हड्डियां काफी रिलैक्स्ड होती हैं। जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या है उनके लिए गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है।

    सर्दियों में होने वाली अन्य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार से बचाए रखने में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नींद न आने की समस्या से बचने के लिए गर्म पानी से स्नान करना बेहद फायदेमंद है।

    गर्म पानी से नहाने से होने वाले नुक्सान

    गर्म पानी से नहाने से बालों और स्किन को नुक्सान पहुंचता है। गर्म पानी बालों और स्किन को ड्राई बना देता है। कई लोगों को खुजली और लाल चकत्ते जैसी समस्या हो जाती है। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर से प्राकृतिक ऑयल खत्म होने लगता है जिसके बाद एलर्जी और इंफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि गर्म पानी गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं।  इससे पेट में पल रहे बच्चे के दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार- गर्म पानी से नहाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है।

    सावधानियां

    ज्यादा गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी से नहाएं।

    पानी का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा न हो।

    गर्म पानी से आधे घंटे से ज्यादा न नहाएं।

    बच्चों के नहाने के लिए पानी का टैम्परेचर 37-38 डिग्री से ज्यादा न हो।