File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आंखों को सुंदर और बड़ा दिखाने के लिए कई महिलाएं काजल का इस्तेमाल करती हैं। ऑफिस जाने से लेकर किसी पार्टी में शामिल होने तक, हर खास मौके पर काजल महिलाओं के एसेंशियल ब्यूटी प्रोडक्ट में से एक होता है। वहीं, इससे आंखों की चमक भी बढ़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल लगाने से न सिर्फ आपके आंखों की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि इससे आंखों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए जानें आंखों से काजल को होने वाले लाभ के बारे में-

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, सूरज की रोशनी से होने वाली परेशानियों को कम करने में काजल फायदेमंद हो सकता है। यह आंखों की लालिमा को कम कर सकता है। अगर आपके आंखें लाल हो रही हैं या फिर पानी आ रहा है तो नियमित रूप से अपनी आंखों में काजल लगाएं।

    आंखों की एलर्जी को दूर करने के लिए भी आप काजल का इस्तेमाल कर सकते है। यह एलर्जी से राहत दिला सकता है। अगर आपके आंखों के आसपास सूजन और लालिमा है तो आयुर्वेदिक काजल का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

    जानकारों का मानना है कि, आंखों में काजल लगाने से होने वाले दर्द से राहत पा सकते है। खासतौर पर कीट पतंगों से होने वाली परेशानियों को कम करने में यह काफी प्रभावी हो सकता है।

    आंखों में काजल लगाने से आंखों की रोशनी को भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आप आंखों की रोशनी को बेहतर करना चाहते हैं तो आंखों में रोजाना काजल लगाएं।

    आंखों में काजल लगाने आपको काफी फ्रेश फील हो सकता है। यह आंखों में होने वाली थकान को भी दूर करने में प्रभावी माना जा सकता है। इसके लिए घर में तैयार काजल में हल्का सा कपूर डाल लें।इससे आंखों को फ्रेश महसूस होता है।साथ ही यह इंफेक्शन से भी राहत दिलाता है।