डायबिटिक मरीजों के लिए कच्चा आम है बड़ा फायदेमंद, इम्‍यूनिटी भी करता है बूस्ट, जानिए कैसे करें उपयोग

    Loading

    -सीमा कुमारी

    फलों का राजा ‘आम’ एक ऐसा फल है, जिसे देखते ही मन करता है कि जल्दी इसे खा लें। फिर चाहे वो कच्चा हो, या पक्का आम। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कच्चा आम जितना स्वाद में मजेदार होता है उतना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होता है ? जी हां, कच्चा आम सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें कच्चा आम सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है ?

    जानकारों के अनुसार, विटामिन-C  और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर कच्चे आम को नमक के साथ खाने से मसूड़े और दांत मजबूत होते हैं। यह मुंह से आने वाली बदबू को भी कम करता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज पेशेंट के लिए कच्‍चा आम फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कम मात्रा में शुगर और कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसके अलावा, इसमें कार्बोहाइड्रेट भी काफी कम होता है जोकि डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी जरूरी है। ऐसे में कच्चे आम के सेवन से diabetes को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। मधुमेह के मरीज कटा हुआ एक कप आम खा सकते हैं। इसका सेवन कभी भी किया जा सकता है।

    कच्चा आम का नियमित सेवन से बालों का रंग काला बना रहता है और यह त्‍वचा को बेदाग और दमकता हुआ बनाए रखने में भी मदद करता है।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में अगर कच्‍चे आम की चटनी या आम पन्‍ना मिल जाए तो फिर क्या कहना। यदि आप इस मौसम में कच्‍चे आम या कच्‍चे आम से बनी चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है। इसके साथ ही यह शरीर को ठंडा रखने और शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

    रिपोर्ट के अनुसार, कच्‍चे आम में शुगर, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट तीनों ही कम मात्रा में होता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी है। साथ ही इसमें फाइबर और भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, जो हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर तरीके से काम सहायक होता है। इसके अलावा यह डाइजेशन सिस्‍टम को बेहतर, शुगर लेवल को कंट्रोल और पेट की बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है।