ऐसे लोग बिल्कुल न खाएं अनार, पड़ सकते हैं लेने के देने

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आपने आज तक अनार खाने के अनेकों फायदे सुने होंगे। कई बीमारियों से बचने, या उनके निराकरण के लिए इसे वरदान समान माना जाता है। जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे सबसे पहले अनार खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अनार में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो वज़न कंट्रोल करने में बड़ी मददगार साबित होती है। इसमें कोई शक़ नहीं कि अनार के ढेरों फायदे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस फल को खाने से बचना चाहिए। वरना उनकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानें किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए –

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, अनार की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन इन्फ्लूएंजा और खांसी से परेशान लोगों को भी नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग अगर अधिक मात्रा में अनार का सेवन करते हैं, तो उन्हें संक्रमण बढ़ने का खतरा भी ज्यादा होता है।

    अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की परेशानी है, तो भी अनार से दूरी बनाए रखना बेहतर है। अनार की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को धीमा करने का काम कर सकता है, जिससे बीपी एकदम से गिर सकता है।

    कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अनार का अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को गैस की समस्या रहती हैं उन्हें भी अनार नहीं खाना चाहिए, क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होने की वजह से यह हमारे शरीर में सही से पच नहीं पाता है।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अनार मीठा होता है। अगर डायबिटीज पेशेंट अनार को खाएंगे तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जो कि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

    कई लोगों को त्वचा से संबंधित दिक्कत होती है। अगर आप भी किसी तरह की स्किन संबंधी समस्या से पीड़ित हैं तो अनार को खाने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि अनार का सेवन करने से आपकी स्किन पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं।