बिंदी लगाने के कई हैं फायदे, पुरुष भी लगा सकते हैं बिंदी की जगह यह चीज, ज़रूर जानें

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: भारत की हर महिला भले ही रोजाना बिंदी न लगाती हो, लेकिन आपको उनके पास बिंदी का कम से कम एक पत्ता जरूर मिल जाएगा। सुहाग की निशानी हो या औरतों का श्रृंगार, माथे पर बिंदी न सिर्फ खूबसूरती में चार चाँद लगाती है बल्कि महिलाओं के लिए सेहत के लिहाज से भी बहुत जरूरी है।

हालांकि, फैशन की बात छोड़ दें तो भारतीय महिलाएं सदियों से बिंदी लगाती आ रही हैं। आमतौर पर इसे फैशन का हिस्सा माना जाता है, लेकिन बिंदी लगाने के पीछे कारण भी हैं। आइए जानें इसके कारण-

योग के मुताबिक, महिलाएं जिस जगह पर बिंदी लगाती हैं उसे ‘अजना चक्र’ कहा जाता है। अजना चक्र मनुष्य के शरीर का छठा और सबसे ताकतवर चक्र माना जाता है। और इस पॉइंट को दिन में कई बार दबाने से सेहत और स्किन को कई फायदे मिलते हैं। जब हम बिंदी लगाते हैं, तो कई बार उसे एडजस्ट करने में यह पॉइंट दबता भी है।

उनका मानना है कि जो शरीर का सबसे ताकतवर और छठा चक्र है। इसमें सिर, आंखें, मस्तिष्क, पीनियल ग्रंथि और पिट्यूटरी ग्रंथि शामिल हैं।

महिलाओं यह जानती होंगी कि बिंदी को लगाने में कितना समय लगता है। आप इसे सही जगह पर लगाती हैं, फिर थोड़ा एडजस्ट करती हैं और फिर हल्का सा दबाती हैं, ताकि वह अपनी जगह पर रहे। जब तीसरी खांख को दिन में कई बार दबाया जाता है, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह न सिर्फ महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होती है, बल्कि पुरुषों के लिए भी। वैसे पुरुष बिंदी नहीं लगाते, लेकिन वे रोज़ ‘अजना चक्र’ पर कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। इसके अलावा पुरुष केवल माथे के इस पॉइंट को रोजाना 100 बार प्रेस भी कर सकते हैं।

बिंदी लगाने के फायदे

  • बिंदी लगाने की सही जगह दोनों भौंहों के मध्य का बिंदु है जिसे आयुर्वेद में शरीर का सबसे महत्वपूर्ण चक्र- ‘अजना चक्र’ कहा गया है। आयुर्वेद में इस चक्र पर हल्के दबाव के जरिए मानसिक शांति और घबराहट के उपचार में मददगार हो सकता है।
  • एक्यूप्रेशर विधि में बिंदी के प्वाइंट का महत्व त्वचा को टाइट रखने और झुर्रियां दूर करने के लिए भी माना गया है।
  • आयुर्वेद में बिंदी लगाने वाले स्थान को न सिर्फ मानसिक शांति के लिए महत्वपूर्ण माना गया है बल्कि यह तनाव दूर करने और अच्छी नींद के लिए भी जरूरी है। शिरोधरा विधि से इस बिंदु पर दबाव बनाकर अनिद्रा की समस्या दूर की जा सकती है।
  • बिंदी लगाने से आंखों की रोशनी और सेहत में सुधार आता है। इसके अलावा, बिंदी लगाने वाले स्थान के पास से कान से संबंधित नस भी गुजरती है जिससे पर दबाव बनाने से सुनने की क्षमता बढ़ती है।