किशमिश का पानी’ पीने के हैं कई फ़ायदे, इस तरीके से आज़मा कर देखें

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ये तो सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को कई तरह के पोषक तत्व देते हैं। किशमिश भी ड्राई फ्रूट्स में से एक मानी जाती है।

    किशमिश को यूं तो आपने कई बार खाया होगा। ये न केवल खीर का स्वाद बढ़ाने का काम करती है बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी दूर भगाती है। लेकिन बहुत   कम लोग ही जानते हैं कि, किशमिश का पानी भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह शरीर को कई सारे पोषण देता है। तो आइए जानें इसका सेवन आप कैसे कर सकते हैं?

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आज की तनाव भरी जिंदगी में बहुत से व्यक्तियों को नींद भी अच्छे से नहीं आ पाती। यदि आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो आप किशमिश  के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला मेलाटोनिन अच्छी नींद के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

    किशमिश में विटामिन-A प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे न केवल आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है बल्कि आंखों के मसल्स को भी आराम मिलता है।

    ऐसे में इसका सेवन करना आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते है।

    किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसका पानी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायता करता है।

    किशमिश का पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 कप पानी उबाल लें। इसके बाद इसमें 150 ग्राम किशमिश डालकर गैस बंद कर दें। रातभर इस पानी को ऐसे ही रहने दें और अगली सुबह आप इसका सेवन कर सकते हैं। यदि आप दिन में किशमिश का पानी तैयार कर रहे हैं तो इसे 5-6 घंटे के लिए रहने दें और फिर ही इसका सेवन करें।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों को किशमिश रोजाना खाना चाहिए। इसे रोजाना खाने से डाइजेशन सिस्टम ठीक रहेगा और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकती है।

    किशमिश का पानी आपके शरीर में से एक्सट्रा कैलोरी और फैट को पिघलाने में भी मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला नैचुरल शुगर और ग्लूकोज आपके शरीर को एनर्जी देने में भी मदद करता है।