ठंड के मौसम में दूध और खजूर खाने के हैं कई अनमोल फायदे, जानिए कैसे खाएं

    Loading

    सीमा कुमारी- 

    ठंड के दिनों में अगर दूध के साथ खजूर (Dates And Milk) को खाया जाए तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। दूध में मिलने वाले मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। शारीरिक कमजोरी के लिए दूध के साथ खजूर मिलाकर खाने से ताकत मिलती है। खजूर में विटामिन-C, आयरन और विटामिन-D भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सेहत के साथ ही खजूर और दूध स्किन और बालों के लिए भी ये फायदेमंद है।

    सर्दियों में खजूर की काफी डिमांड रहती है। गुणों से भरपूर खजूर कब्ज की समस्या में राहत देता है, इसके साथ ही खजूर खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है। वहीं, दूध के गुणों के बारे में तो सभी जानते है, इसे संपूर्ण आहार कहा जाता है। ऐसे में दूध और खजूर का हेल्दी कॉम्बिनेशन शरीर को सेहतमंद रखता है। आइए जानें दूध और खजूर एक साथ लेने के क्या फायदे हैं और इसे किस समय लेना है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई लोगों के शरीर में आयरन की कमी की वजह से एनीमिया की शिकायत हो जाती है। खजूर में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। आयरन हमारे शरीर में खून को बढ़ाने वाला तत्व होता है। जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं, उन्हें खजूर खाने से काफी लाभ मिलता है।रात में अगर सोते समय गर्म दूध के साथ खजूर को खाया जाए तो एनीमिया से पीड़ित लोगों को काफी राहत मिल सकती है।

    खजूर और दूध का सेवन करने से प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला को भरपूर आयरन मिलता है। जिससे उसके बच्चे का भी सही विकास होता है। इसके साथ ही दूध में भिगोकर खजूर खाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन की मात्रा में बढ़ोतरी होती है, जो डिलीवरी के समय यूट्रस की सेंसिटिविटी को बढ़ाने का काम कर सकती है।

    जानकारों के मुताबिक, सर्दी-खांसी की समस्या हो तो गर्म दूध के साथ 2 या 3 खजूर का रोजाना सेवन करें। खजूर में मिलने वाले पोषक तत्व आपको राहत पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

    खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिनकी मदद से एजिंग साइंस को कम किया जा सकता हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा जवां दिखती है और एजिंग प्रोसेस का असर कम हो सकता है।

    खजूर में काफी मात्रा में फाइबर भी होता है, जो डाइजेशन और बॉवेल मूवमेंट को बेहतर करने में मदद करता है। सर्दियों में खजूर का सेवन पाचन को सुधारता हैं। ऐसे में दूध और खजूर का सेवन डाइजेशन में भी लाभकारी हो सकता है।  

     खजूर में प्रचुर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। ऐसे में अगर नाश्ते में दूध के साथ खजूर ले लिया जाए तो ये न सिर्फ पेट को लंबे वक्त तक भरा महसूस कराता है, बल्कि आपका एनर्जी लेवल भी काफी वक्त तक हाई रखता हैं।

    ऐसे करें दूध और खजूर का सेवन

    रात के समय दूध में दो-तीन खजूर भिगोकर रख दें और सुबह उसका सेवन करें। इसके अलावा दूध में खजूर पका कर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं, इस तरह रात के समय आप दूध खजूर ले सकते हैं।