भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाई जाने वाली धनिया पंजीरी के हैं बेमिसाल फायदे, जानें

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    आज जन्माष्टमी का पर्व है। यह त्योहार हर साल भादाै महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू मान्यता अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए ये त्योहार बहुत ही खास होता है। 

    लोग इस दिन व्रत रखते हैं और रात के 12 बजे कृष्ण जी की पूजा करने के बाद व्रत खोलते हैं। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण पसंदीदा धनिए की पंजीरी का भोग भी लगाते है। आपको बता दें कि इसका धार्मिक महत्व होने के साथ ही यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। आइए जानें धनिया पंजीरी के फायदों के बारे में-

    • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धनिए की पंजीरी का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
    • पाचन के लिए धनिया चबाना लाभदायक है। यह पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ-साथ गैस और अ पच जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
    • एक्सपर्ट्स बताते है कि, चक्कर आने की समस्या के लिए धनिया की पंजीरी का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपको चक्कर आने की समस्या हो, तो रोजाना इस पंजीरी को चबा-चबाकर खाएं।नियमित रूप से पंजीरी का सेवन करने से चक्कर आने की समस्या से निजात मिल सकती है। 
    • कहते है कि, गठिया के मरीजों के लिए धनिया की पंजीरी का सेवन करना बहुत अच्छा होता है। इसके नियमित सेवन से गठिया की बीमारी से छुटकारा मिल सकती है। 
    • धनिए की पंजीरी के सेवन करने से मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकती है। क्योंकि यह दिमाग को ठंडा रख कर उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाती है।ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।