‘इन’ बर्तनों में खाने से कैंसर होने का खतरा, जानें कैसे? ऐसे बरतें सावधानी

    Loading

    सीमा कुमारी- 

    मौजूदा समय लोगों में डायबिटीज (Diabetes), ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), और हार्ट से जुड़ी बीमारियां देखने को काफी मिल रही है। समूची दुनिया में ऐसे कई लोग आपको देखने को मिल जाएंगे। जिनमें मोटापा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा आपकी खराब फूड हैबिट्स की वजह से होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अब जो खाना खा रहे हैं वह आपकी सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। 

    इसके साथ ही आप किस बर्तन में खाना खा रहे हैं, यह भी देखना बेहद जरूरी है। बाजार में तरह-तरह के बर्तन आ रहे हैं लेकिन कुछ लोग प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन, प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है।

    आइए जानें प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए कैसे नुकसानदायक है –

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाने से कैंसर का खतरा बढ़ता है। क्योंकि, जब हम प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करते हैं, तो इससे एंडोक्रिन डिस्ट्रक्टिंग नाम का खतरनाक केमिकल हमारे खाने में मिल जाता है, जो हमारी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित करता है।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्लास्टिक में गर्म हुआ खाना खाने से हमारे शरीर का हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है। इसकी वजह से शरीर में बीमारी बढ़ने लगती है और यही कारण है कि प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाने वाले लोगों को कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा देखा जाता है। इसलिए कोशिश करें कि प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल कम से कम ही करें।

    माइक्रोवेव में कभी भी काफी देर तक खाना गर्म नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पानी पीने के लिए प्लास्टिक के बोतल के जगह मेटल या कांच की बोतल का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।