File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई : योग आजकल लोगों के जीवन का एक बड़ा हिस्सा बना चुका है। धीरे-धीरे अब खाने-पीने की तरह ही लोग योग को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा मानने लगे हैं। योग शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियां और बढ़ते तनाव को कम करने में काफी मदद करता है। योग को लोगों के निजी जिंदगी में शामिल करने के लिए और इसको आसान बनाने के लिए आयुष मंत्रालय के डब्ल्यूएचओ एम योग ऐप, वाइ-ब्रेक, नमस्ते योग जैसे कई ऐप्स भी उपलब्ध हैं। जिनकी मदद से आप अपने जरुरत और टाइम के हिसाब से घर बैठे आसानी से योग का लाभ उठा सकते हैं। 

    वाइ-ब्रेक योग ऐप :

    Y Break योग ऐप भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया एक ऐसा मोबाइल ऐप है। जिसका आप नि: शुल्क फायदा उठा सकते हैं। इस ऐप में योग के सभी तरह के आसन और प्राणायाम के बारे में जानकारी दी गई है।

    डब्ल्यूएचओ एम योग ऐप :

    साल 21 जून 2021 यानि बीते साल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस ऐप को लांच किया गया था। इस ऐप के जरिए दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में योग सिखाए जाने की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि भारत ने M-Yoga ऐप को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर तैयार किया है। इस ऐप पर योग प्रशिक्षण से जुड़े कई वीडियोज दुनिया भर की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध हैं।

    नमस्ते योग ऐप : 

    बता दें, नमस्ते योग ऐप को भी आयुष मंत्रालय द्वारा ही लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए लांच किया गया है। इसके मदद से आप योग केंद्रों, कार्यक्रमों और प्रशिक्षकों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह योग केंद्रों और प्रशिक्षकों को खुद को बढ़ावा देने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है।