इन लोगों को ब्रोकली खाने से करना चाहिए परहेज, जानें क्यों

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: सर्दियों में अक्सर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनकी तासीर बेहद ही गर्म होती है। इससे अलग जिनके अंदर भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते है। इसका सेवन भी सर्दियों में खूब किया जाता है। इन्हीं सब्जियों में से एक है ब्रोकली। पोषक तत्वों से भरपूर ‘ब्रोकली’ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। लेकिन कुछ समस्याओं में आपको ब्रोकली खाने से परहेज करना चाहिए।   ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, कॉपर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में ब्रोकली न खाएं। आइए जानें किन समस्याओं में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकती है?

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्रोकली का सेवन हाजमा खराब करने वाला हो सकता है। दरअसल, ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचाता है और खाना पचाने से रोकती है। इसके अलावा हाइपोथायरायडिज्म वाले लोगों को भी ब्रोकली का सेवन सीमित करना चाहिए। क्योंकि ये थायराइड की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

    अधिक मात्रा में यदि ब्रोकली का सेवन किया जाए तो इससे व्यक्ति को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ये एलर्जी त्वचा से संबंधित भी हो सकती है, जिसमें खुजली, त्वचा का लाल होना, त्वचा पर दानें आदि शामिल हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को एलर्जी से बचने के लिए ब्रोकली का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

    ब्रोकली के अधिक सेवन से गैस, पेट फूलना और जलन की समस्या हो सकती हैं। ब्रोकली के अंदर फाइबर मौजूद होता हैं। इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं।  इससे कब्ज, एसिडिटी और दस्त की समस्या हो सकती हैं।

    जिन लोगों की लिवर कमजोर है उन लोगों को ब्रोकली खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ब्रोकली हाई फाइबर से भरपूर है जो कि गैस और आंत्र जलन का कारण बन सकती है। इसके अलावा ये लिवर के काम को मुश्किल बना देता है जिससे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि ब्लोटिंग यानी कि पेट फूलना।

    डाइट एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए। इन्हीं चीजों में ब्रोकली भी शामिल है। गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन करने से बचना चाहिए। वरना इससे महिलाएं और भ्रूण दोनों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।