बच्चों के दुबलेपन की परेशानियां दूर करेंगे ‘यह’ पोषक आहार

    Loading

    नई दिल्ली : हर साल 1 सितंबर से 7 सितंबर तक पोषाहार सप्ताह (National Nutrition Week) मनाया जाता है। इस पोषाहार सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छे पोषक आहार का महत्व समझाना और इसके प्रति जागरूक करना है। हर माता पिता चाहते है कि उनका बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहे। वर्तमान में बच्चों को सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो रही है। 

    एक तो बच्चे एक्टिव नहीं रहते और दूसरे उनकी दुबले पण की समस्या भी है। तो आज विश्व सप्ताह के अवसर पर हम आपको बच्चों के दुबलेपन की समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है इस बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है…..  

    बच्चों को भूख न लगना यह बेहद आम समस्या हो गई है। लेकिन इसके लिए कुछ उपाय भी करना जरूरी है, क्योंकि अगर बच्चा कुछ खायेगा ही नहीं तो उसका शारीरिक विकास कैसे होगा। आपको बता दें की वजन बढ़ाने के लिए मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र का महत्वपूर्ण कार्य होता है। जिसका पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है वो जल्दी से अपना वजन बढ़ा सकता है। 

    हैरान कर देने वाले वैश्विक आकंड़े 

    आपको बता दें कि इस विषय पर जो वैश्विक आकड़ें सामने आये है उसे जानकार आप हैरान हो जायेंगे। वैश्विक आकड़ों पर एक नजर डाली जाएं तो ‘ द स्टेट ऑफ़ द वर्ल्डस चिल्डर्न 2019’ के मुताबिक़ मौजूदा डेटा से यह बात सामने आयी कि करीब 70 लरोड बच्चे कुपोषण का शिकार हुए है। साथी ही आपको बता दें कि ‘इंडियन कॉउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट 2017 के मुताबिक़ मिले डेटा से यह बात सामने आयी है कि करीब 5 वर्ष में बच्चों की मौत की सबसे बड़ी वजह कुपोषण रही है।  

    डेयरी प्रोडक्ट :

    आपको बच्चे का वजन बढ़ाना है तो डेयरी प्रोडक्ट का उपयोग करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, पनीर, खोया, मक्खन, चीज  इन सभी चीजों को बच्चों के डाइट में शामिल करना चाहिए। ये सभी फुड प्रोडक्ट विटामिन और कैल्शियम से भरपूर होते है। इस सभी खाद्यपदार्थ बच्चों का वजन बढ़ने के साथ रोगप्रतिकारक शक्ति भी बढ़ाता है। साथ ही हड्डियों को मजूबत बनाता है। 

    अंडा :

    हम सब जानते है अच्छे सेहत के लिए अंडा बेहद फायदेमंद है। अंडे में प्रोटीन ओमेगा 3, फैटी एसिड और कैल्शियम पाए जाते है। अंडा यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद अच्छा स्रोत माना जाता है। आप बच्चों का वजन बढ़ने कम लिए नियमित तोर पर उबला हुआ अंडा या ऑमलेट बनाकर दे सकते है। 

    केला : 

    आपको बता दें कि केला वजन बढ़ाने के लिए बेहद अच्छा साबित होता है। यह शारीरिक विकास के साथ दांत और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। एक केले में लगभग 105 ग्राम कैलोरी और कॉर्ब्स पाया जाता है। नियमित रूप से केले का सेवन या बनाना शेक बच्चों को देते है, तो यह वजन बढ़ाने में सहायक है।