File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    पनीर खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। पनीर ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत करता है। पनीर में विटामिन डी (Vitamin D) भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बेस्ट डाइट है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रोजाना कच्चा पनीर खाने के आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। प्रोटीन, फैट्स, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, फोलेट और कई न्यूट्रीएंट्स से भरपूर पनीर का सेवन न सिर्फ शुगर को कंट्रोल में रखता है, बल्कि इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है। तो आइए जानें सही समय पर पनीर खाने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं-

    • डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चे पनीर का सेवन नाश्ता और लंच करने से 1 घंटा पहले करें। इससे आप दिनभर ओवरइटिंग से बचे रहते हैं। एक्सरसाइज के कुछ घंटों बाद भी पनीर का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा रात को सोने से 1 घंटा पहले भी पनीर का सेवन करें। क्योंकि सोते समय शरीर को खाना डाइजेस्ट करने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और इसमें भरपूर प्रोटीन होता है।
    • कच्चे पनीर (raw paneer) में प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा लीनोलाइक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए अपनी डाइट में कच्चा पनीर जरूर शामिल करें।
    • कच्चे पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस भी होता है। इसलिए रोजाना इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही इसे खाने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।
    • एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चे पनीर के सेवन से दांतो को मजबूती मिलती है। क्योंकि, इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है।
    • रोजाना कच्चा पनीर खाने से शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ रूक जाती है, जिससे आप आप इसके खतरे से बचे रह सकते हैं।