File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई : तन और मन की शांति के लिए योग करना बेहद फायदेमंद है। योग करने से एनर्जी लेवल बढ़ता है और विचारों में पॉजिटिविटी आती है। साथ ही कई शारीरिक और मानसिक बीमारियां भी कोसो दूर रहती हैं। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज समेत कई अन्य जगहों पर भी योग कैंप लगाया जाता है और लोगों को योग के लिए प्रेरित किया जाता है।  बता दें, इस साल 21 जून दिन मंगलवार को 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। 

    क्या है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास ?

    गौरतलब है कि इसकी शुरुआत साल 2014 में खुद प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।  प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक के दौरान योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को इस बात पर मुहर लगाई गई कि अब से हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को अमेरिका द्वारा मंजूरी दी गई। जिसके बाद सर्वप्रथम इसे 21 जून 2015 को पूरे विश्व में विश्व योग दिवस के नाम से मनाया गया। 

    क्या है इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम ?

    आयुष मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity)के थीम का चुनाव किया गया है।  जिसका मतलब है मानवता के लिए योग। इस साल इसी थीम को ध्यान में रखते हुए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाएगा।