World Digestive Health Day
World Digestive Health Day 2023

Loading

सीमा कुमारी 
मुंबई: विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day) हर साल 29 मई को समूचे विश्व में मनाया जाता है। यह दिवस 1958 को विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन  (World Gastroenterology Organization) के स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। हर साल यह दिन एक विशेष पाचन सम्बंधित रोग या विकार के बारे में सार्वजनिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित कर बारह महीने के लंबे अभियान की शुरुआत का प्रतीक है।

जानकारों के अनुसार, शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पाचन का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। खराब पाचन कई सारी बीमारियों का कारण बन सकता है। पाचन तंत्र शरीर में सबसे जरूरी फंक्शन्स में से एक है और वह 70% इम्यूनिटी का निर्माण करता है। तो इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को डाइजेस्टिव सिस्टम के महत्व को बताना और इसे सुधारने के लिए क्या करना चाहिए। 

पाचन को सही रखने में एक्सरसाइज का भी बहुत बड़ा रोल होता है। तो खाने के बाद अगर आप बस 10 मिनट टहलने की आदत डाल लें, तो आप गैस, पेट फूलना, एसिडिटी जैसी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं। साथ ही इस 10 मिनट की वॉक से और भी कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें इस बारे में-

  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। फिजिकल एक्टिविटी शरीर में ग्लूकोज का सही ढंग से इस्तेमाल करने में मदद करती है, जिससे शुगर कंट्रोल में रहता है।  
  • रात को खाने के बाद टहलने से खाना आसानी से पच जाता है। वहीं इसके उलट खाने के तुरंत बाद लेटने, सोफे पर बैठने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। वही, रात को खाने के बाद टहलने से पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती, तो मूड भी अच्छा रहता है और तनाव दूर रहता है।
  • खाने के बाद टहलने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है। खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। और हम सेहतमंद रह सकते है।
  • इन सभी के अलावा घर का बना सादा, कम तेल, मिर्च- मसालेदार भोजन का ही सेवन करें।