HOLI

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    रंगों का त्योहार होली (Holi 2021) 29 मार्च, सोमवार को है। होली के दिन हर कोई रंगों से नहाया हुआ दिखाई देता है। लेकिन कुछ लोग इस त्योहार पर रंगों के डर से घर से निकलते ही नहीं है और अपने आप को घरों में कैद कर लेते हैं।

    दरअसल, इन केमिकल से भरे रंगों का बाद में बाल, त्वचा और नाखूनों पर खराब असर देखने को मिलता है, जिसकी वजह से कुछ लोग होली के रंगों से दूरी बना लेते हैं।

    ऐसे में आप अपनी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए रंगों को छुड़ाने का कुछ आसान उपाय अपनाएं, जिससे आपके चेहरे पर लगे रंग तुरंत साफ हो जाएं।

    चलिए जानें क्या हैं  आसान उपाय ?

     * चेहरे पर लगे रंगों को साफ करने के लिए बेसन में नींबू का रस और मलाई डालकर पेस्ट बनाएं और त्वचा पर स्क्रब की तरह इसकी मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

    इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा पर निखार भी आएगा।

    * रंगों को साफ करने के लिए मसूर की दाल को रात भर भिगोकर रखें और पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इस पैक को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी के साथ स्क्रब करें।ऐसा  करने से चेहरे पर लगे रंगों को साफ करने में मदद मिलती है।

    * होली खेलने के बाद नाखून पर रंग रह ही जाते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले ही नाखून पर नेल पॉलिश लगाना न भूलें।

    * होली के दिन चढ़ा रंग आप कुछ ही पल में छुड़ा सकते हैं। पिसे हुए टमाटर में शहद मिलाएं। इसमें मुलतानी मिट्टी मिलाकर स्क्रब की तरह लगाएं। इससे रंग आसानी से छूट जाएंगे।

    * बाल पर गहरा रंग लग गया है, तो उसे छुड़ाने के लिए सीधे शैम्पू न लगा लें। एक उपाय यह भी कर सकते हैं कि बाल धोने से पहले अपने बालों में अंडे का पीला भाग लगाएं और लगभग 30 मिनट  तक रहने दें।

    * आप मेथी को दही में मिलाकर भी अपने scalp पर लगा सकती हैं।

    इन आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर होली का रंग चुटकियों में छुड़ाएं।