बसंत पंचमी के दिन करनी है घर की सजावट? अपनाएं यह विशेष तरीका

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ‘बसंत पंचमी’ आज यानी मंगलवार 16 फरवरी को है। इस त्यौहार को लेकर सबमें खासकर विद्यार्थियों में एक अलग ही उमंग और उत्साह होता है। कई दिन पहले से इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है। बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस मौके पर स्वादिष्ट पीले पकवान भी बनाए जाते हैं। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में इस दिन ‘पतंग महोत्सव’ भी मनाया जाता है। कई लोग इस अवसर पर प्रीतिभोज यानी बसंत पंचमी पर पार्टी भी रखते हैं। इस मौके पर अगर आप ऐसी कुछ तैयारियां करने की सोच रहे हैं, तो पीले रंग की चीजें, पतंगों या अन्य चीज़ों की मदद से आप कुछ अलग तरीके से सजावट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे विशेष अवसर पर की जाने वाली विशेष सजावट के बारे में…

    • गेंदे के फूलों की महक ना सिर्फ घर में पॉजिटिविटी लाती है, बल्कि इससे बुरी शक्तियों से भी बचाव होता है। इसलिए इस ‘बसंत पंचमी’ पर आप पीले गेंदे के फूलों की तोरण यानी बंदनवार लगा सकते हैं।
    • चूडियों, पॉम-पॉम लटकन व कंगन को कलरफुल धागों के साथ बांधकर क्रिएटिव तरीके से लटका कर सजावट कर सकते हैं।
    • पेपर से तोरण, पतंग व अन्य क्रिएटिव चीजें जैसे बटरफलाई, छोटे पतंग आदि बनाकर भी आप सजावट कर सकते हैं।
    • इस खास अवसर पर आप  रंगोली भी बना सकते हैं।
    • रंगोली के साथ आप दीयों से भी सजावट कर सकते हैं।
    • जहां पतंगबाजी फंक्शन रखा हो उस जगह को कलरफुल पतंगों व डोर की चकरी से सजाएं।