गूगल का खास डूडल
गूगल का खास डूडल

    Loading

    नई दिल्ली: गूगल अक्सर खास मौकों पर नामी हस्तियों को उनके जन्मदिन सहित कई चीजों को लेकर डूडल के माध्यम से याद करता है। इसी कड़ी में गूगल ने आज जुडो के फाउंडर डॉ.जिगारो कानो (Kanō Jigorō Birthday Google Doodle) को उनके 161वें जन्मदिन पर अपने खास डूडल के माध्यम से याद किया है। 

    ज्ञात हो कि जिगारो ने मार्शल आर्ट को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। जिगारो का जन्म जापान के  ह्युगो में 28 अक्टूबर 1860 में हुआ था। सिर्फ 11 वर्ष की उम्र में वे अपने पिता के साथ टोक्यो गए। जुडो के फाउंडर कानो टीचर और गाकूश्इन स्कूल के प्रिंसिपल भी रहे थे।

    गौर हो कि डॉ.जिगारो की मृत्यु साल 1938 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की काइरो बैठक में जापान वापस लौटने के दौरान हुई थी। जुडो जापान का खेल है। इस खेल की शुरूआत 1882 में हुई थी। गूगल के आज के डूडल में जिगारो के साथ ही अन्य स्लाइड में जुडो के फ्रेम को एनिमेटेड के रूप में दर्शाया गया है।