प्रेग्नेंट महिलाएं करवा चौथ व्रत में रखें इन बातों का खास ख्याल

Loading

महापर्व करवा चौथ (Karwa Chauth 2020) के दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार यह पर्व बुधवार, 4 नवंबर 2020 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं दिनभर भूखी-प्यासी रहकर सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जल व्रत रखती हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाएं (Karwa chauth pregnant lady fasting) महापर्व की तैयारियों में अपनी सेहत को लेकर लापरवाही ना बरते। यदि आप करवा चौथ के एक दिन पहले और व्रत वाले दिन दिन थकावट महसूस नहीं करना चाहती तो, बताएं गए कुछ बातों को जरूर ध्यान रखे। तो आइए जानते हैं …..

करवाचौथ के दिन पहले आप सबसे पहले सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिएं। नाश्ते में एक गिलास दूध, एक प्लेट पोटा या उपमा खाएं। दोपहर के खाने से पहले मौसमी का जूस जरूर पिएं। इसके बाद भोजन में सलाद, चावल, रोटी और रायता जरूर लें। शाम के वक्त हल्का नाश्ता और ग्रीन टी लें। डिनर में आप मिक्सवेज और सूप के साथ कुछ मीठा खाएं। सोने से पहले मेवे और एक गिलास दूध पिएं। इससे आपको अगले दिन जरा भी थकान नहीं महसूस होगी।

व्रत की सुबह

करवाचौथ वाले दिन सरगी में आप ज्यादा से ज्यादा फल खाएं। वहीं आप चाहें तो दही और पनीर भी खा सकती हैं। इससे आपका पेट भी ज्यादा देर तक भरा भरा लगेगा। लेकिन ज्यादा मीठी चीजें खाने से परहेज करें।

व्रत खोलने के बाद

शाम को व्रत खोलने के बाद चाय या कॉफी जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी की समस्या और भी बढ़ा सकते हैं। व्रत खोलने के बाद प्रोटीन से भरपूर चीजों का ही सेवन करें। व्रत खोलने के तुरंत बाद भोजन करने के बजाए नारियल पानी या जूस पीएं।

आप 12-14 घंटे व्रत रखें लेकिन व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर हेल्दी नाश्ता करें।

प्रेग्नेंट महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान 

– नाश्ते में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं।

– व्रत केवल भोजन का करें पानी का नहीं।

– दिनभर पानी पीएं और जूस का भी सेवन भी करती रहें।

– गर्भवती महिलाएं दिनभर द्रव प्रदार्थ में गिलास दूध, नींबू पानी, फलों का जूस, नारियल पानी आदि लें सकती हैं।