‘यूरोपीय भाषा दिवस’ पर जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

    Loading

    नई दिल्ली : प्रतिवर्ष 26 सितंबर को पुरे विश्व में ‘यूरोपीय भाषा दिवस’ (European Day of Languages 2021) मनाया जाता है। आज यूरोपीय भाषा दिवस है। इस खास दिवस पर हम आपको इससे जुड़ी अहम जानकारी दे रहे है। हर विशेष दिन को मनाने का एक मुख्य उद्देश्य होता है। इस दिन को मनाने के पीछे भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। 

    इस दिन यूरोपीय दिवस पर भाषा सीखने के लिए जागरूक किया जाता है और इसके लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आपको बता दें कि इस दिवस को मनाने के लिए 26 सितंबर यानी आज सुबह 12 बजे से लेकर दोपहर सीईएसटी  (मध्य यूरोपीय ग्रीष्मकालीन समय) तक ऑनलाइन सम्मेलन का आयोजन किया है। इस साल ‘यूरोपीय भाषा दिवस’ दिवस के अवसर पर सभी भाषाओं की शिक्षा के लिए व्यापक रूप से यूरोपीय संघ की परिषद प्रदर्शित करेगा। 

    जानें यूरोपीय भाषा दिवस

    आपको बता दें कि यूरोपीय भाषा दिवस का महत्व विश्व के सभी लोगों को विभिन्न भाषाओं के प्रति जागरूक करना है। जिसके कारण यूरोप की समृद्ध भाषाऐ और सांस्कृतिक विविधता को मुख्य रूप से बढ़ावा देना है जो आज के समय में स्कूलों में भी सिखाई जाती है। इसके लिए छोटे से लेकर बड़े तक को भाषा सीखने का अधिकार है।

    इस दिन पूरे यूरोप महाद्वीप में सभी जगहो पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें बच्चों का नृत्य, संगीत, नाटक आदि प्रस्‍तुत किये जाते है। इस कार्यक्रम का आयोजन अन्‍य सभी देशों में टेलीविजन, रेडियो, इंटरनेट आदि के द्वारा दिखाया जाता है। ध्यान रहे यह कार्यक्रम यूरोपीय संघ परिषद की तहत आयोजित नही किया जाता।