यहां जानें कैसे बनता है दांत साफ करने वाला ब्रश, वीडियो वायरल

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना की इस जिंदगी में ऐसी कितनी सारी चीजें है जिसका उपयोग हम रोज करते है, लेकिन वह कहां और कैसे बनती है इसके बारे में हमें आमतौर पर कोई जानकारी नहीं होती।  इन्ही में से एक है हमारा टूथब्रश जिससे हम अपने दांत साफ करते है। जी हां क्या आपको पता है कि दांत साफ करने वाला ब्रश कैसे बनता है और इसकी क्या प्रक्रिया है? नहीं न/ तो आइए यहां जानते है आखिर टूथब्रश बनता कैसे है… 

    मशीन से बनता है टूथब्रश 

    आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर अकाउंट @TechAmazing पर तकनीक से जुड़े अजब गजब वीडियोज (amazing videos) पोस्ट किए जाते हैं।  जी हां हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मशीन से टूथब्रश (toothbrush making from machine video) बनता दिख रहा है। नई तरह की मशीनें बनने के बाद कई चीजों का निर्माण और भी आसान हो गया है। उसी प्रकार ब्रश बनाना भी काफी आसान हो चुका है, आइए देखते है कैसे बनता है ब्रश 

    ऐसे बनता है टूथब्रश

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्रशों की बॉडी बनने के बाद उनके ब्रिसल्स यानी दांते कैसे फिट किए जाते हैं। दो ब्रश मशीन में फिट किए गए हैं और मशीन तेज रफ्तार में चल रही है। वीडियो को फास्ट फॉर्वर्ड किया गया है जिससे मशीन की स्पीड ज्यादा ही तेज लग रही है। मशीन दांतों को प्लास्टिक में फिट करती जा रही है जिससे वो उसमें धंस जा रहे हैं। इस तरह से बड़े तेजी के साथ ब्रश बनाया जाता है।

     

    वीडियो पर लोगों ने  किये कमेंट्स 

    आपको बता दें कि ब्रश मेकिंग इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वहीं कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि वीडियो काफी रोचक है और इसे देखकर कुछ नया सीखने को मिला। वहीं एक ने इस बात के लिए हैरानी जताई कि मशीन के जरिए प्लास्टिक ब्रश में घुसाया जाता है। एक शख्स ने कहा कि ब्रशों को बनाने में कितनी ज्यादा मेहनत लगती है!

    अब जब आपने नए तरीके के ब्रशों को बनते देख लिया है तो ये भी जान लीजिए कि ब्रशों का इस्तेमाल नया नहीं है बल्कि वैज्ञानिकों का दावा है कि 500 साल पहले से ही ब्रशों का निर्माण हो रहा है। लकड़ी के बने इन ब्रशों का पेटेंट 1498 में हो गया था और तब प्लास्टिक या रबर नहीं, जानवर के बाल से ब्रश के दांत बनते थे, सोचने वाली बता है कि तब भी टूथब्रश का इस्तेमाल होता था।