सूखे फूल फेंकें नहीं, अपने हाथों से बनाएं इनसे ऑर्गेनिक और सुगंधित अगरबत्ती, जानिए बनाने का तरीका

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: त्योहारों का मौसम बहुत जल्द शुरू होने वाला है। त्योहारों के मौसम में पूजा-पाठ पर विशेष ध्यान दिया जाता है। भगवान को चढ़ाए हुए फूलों को लोग फेंकने में हिचकिचाते हैं। वहीं चढ़ाए हुए फूलों का क्या करें, इसके बारे में बहुत सोचते हैं लोग तो आइए जानें इसका सदुपयोग। आप सूखे फूलों से सुगंधित अगरबत्ती बना सकते हैं। आइए जानें इसकी बनाने की विधि-

 

सामग्री

सूखे फूल

पलती लकड़ी के स्टिक

एक पाउडर बनाने वाली मशीन

बनाने की विधि

सबसे पहले आप सूखे फूल, ऑरेंज के छिलकों, कपूर और लोबान रेसिग को एक साथ मिक्सर में अच्छे से पीस लें।

अब इसमें घी डालकर इसे अच्छे से मिला ले।

शहद भी मिलाएं, जरूरत पड़े तो आप इसमें हल्का पानी भी डाल सकते हैं।

पूरी रात या फिर 1 दिन के लिए सूखने दें।

अब एक लकड़ी की पलती स्टिक को बने माल में रोल कर उसे अगरबत्ती का आकार दे दें, जिसके बाद आपकी अगरबत्ती बनकर तैयार हो जाएगी। फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।