जल्दी टूट जाते है नाखून, तो मजबूत रखने के लिए अपनाये ये 4 उपाय

    Loading

    नई दिल्ली : सुंदरता की परिभाषा में कई चीजें शामिल है। जैसे किसी के बाल हो या किसी की खूबसूरत आंखे हो। हर एक का महत्व लड़कियों के लिए बेहद खास होता है और इनमे नाख़ून भी शामिल होते है। कई लड़किया लंबे और अच्छे शेप वाले नाखून रखना पसंद करती है। सुंदर और आकर्षक नाख़ून आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ने का काम करते है। 

    इसलिए हाथों को और भी आकर्षित बनाने के लिए इन दिनों आर्टिफिशियल नेल्स को लगाने का चलन बढ़ गया है। हाथ अच्छे दिखने के लिए नाखून पर आर्टिफिशियल नेल्स लगाए जाते है और उसपर नेल आर्ट किया जाता है। लेकिन इसके चलते कुछ लोगों के नाख़ून टूट जाते है और उनके नाखूनों को परफेक्ट शेप नहीं मिल पता है। क्या कभी अपने सोचा है की नाख़ून टूटने के पीछे क्या कारण हो सकता है। अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल आया है। तो आज हम इस लेख के जरिये आपके इन सवालों का जवाब देने वाले है। 

    नाखून टूटने के कई अलग-अलग कारण हो सकते है। इसी में से एक है हार्मोनल प्रॉब्लम। जी हां हार्मोनल प्रॉब्लम की वजह से नाखून टूटते है। इसके अलावा पोषण की कमी के कारण भी नाखून टूटते है। आज हम आपको नाखूनों को मजबूत रखने के लिए 4 उपाय बताने वाले है  जिसे अपनाकर आप अपने नाखूनों की सुंदरता बरकरार रख सकते है। तो चलिए जानते है उन उपाय के बारे में….

    1. पर्याप्त पानी पिएं

    शरीर में पानी की कमतरता से कई बीमारियां होती है। परेशानियां भी बढ़ती है और इन्ही में से एक नाखुनो का टूटना है। हमारे शरीर में पानी के कमी की वजह से नाख़ून कमजोर हो जाते है और जल्दी टूटते है। ऐसे में नाखूनों को मजबूत बनाये रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। ध्यान रहे आपकी बॉडी में पानी की कमी ना हों। 

    2. नाखूनों को छोटा

    रखें ज्यादातर लंबे नाख़ून ही आसानी से टूट जाते है। इसलिए सबसे अच्छा उपाय है की आप अपने नाख़ून छोटें ही रखें।  छोटे नाखून रहे तो उन्हें मेंटेन करना बेहद आसान होता है और नाख़ून सुरक्षित भी रहते है। 

    3. आर्टिफिशियल नाखून न लगाएं

    अक्सर बेहद ज्यादा अच्छी दिखने वाली चीजों के नुकसान भी होते है। ऐसे में ध्यान रहे की खूबसूरती के चक्कर में आप अपने नाखूनों को नुकसान न पहुंचाएं। जेल और आर्टिफिशियल नेल दिखने में भेद खूबसूरत होते है पर यह नाखूनों के लिए घातक भी है। 

    4. हमेशा नाखूनों को मॉइस्चराइज करें

    जैसे हम सुंदर दिखने के लिए अपने स्किन का ख्याल रखते है उसी तरह नाखूनों का भी ख्य; हमे रखना चाहिए। नाखूनों को मॉइस्चराइज रखने के लिए हाथों में लगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। लगातार हाथ धोने या साफ- सफाई का काम करने से आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसलिए हम जब भी हाथों को धोते हैं उतनी बार मॉइश्चराइज करें। ऐसा करने से आपके नाख़ून अच्छे रहेंगे।