सिर्फ इन 3 बातों से जानें कही आपका गलत इंसान के साथ रिश्ता तो नहीं है

    Loading

    नई दिल्ली: जिंदगी के इस सफर में एक अच्छा जीवनसाथी मिलना बहुत जरूरी है, अक्सर एक रिश्ते में रहते हुए हम बहुत सी चीजें नजरअंदाज कर देते है लेकिन भविष्य में इन चीजों से रिश्ते टूटते है, जिसका दर्द आजीवन एक इंसान महसूस करता है, इसलिए किसी भी रिश्ते में बंधने से पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि आप जिस इंसान से रिश्ता रखने जा रहे है या रिश्ते में है वह आपके लिए सही इंसान है या नहीं, इसलिए आज हम कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जिससे आपको इस बात का पता चल जाएगा की आप एक अच्छे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में है या एक गलत व्यक्ति के साथ… 

    देखे उसे कितनी है फिक्र

    सबसे पहले अगर आप किसी ऐसे इंसान को डेट कर रही हैं। जो आपकी सुरक्षा के बारे में जरा भी ना सोचे तो फौरन रिश्ता खत्म करने की जरूरत है। उदाहरण के लिए अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ देर रात डेट पर गईं है और आपको वो कैब से घर जाने की सलाह देता है। तो जरूरत है ये सोचने कि क्या उसे आपकी सुरक्षा की चिंता है। अगर उसे आपकी फ़िक्र नहीं है तो आपके मन में यह सवाल आना चाहिए क्या वकाई में वगो शख्स आपके लिए जीवनसाथी के रूप में ठीक है। 

    जरूरी है सम्मान करना

    साथ ही आपको यह भी जानना बेहद जरूरी है कि आप जिस इंसान को डेट कर रही है उसके विचार महिलाओं के प्रति कैसे हैं। अगर शादी से पहले डेटिंग के दौरान ही पार्टनर आपसे अच्छा व्यवहार नहीं करता और उचित सम्मान नहीं देता। तो ऐसे रिश्ते के बारे में फिर से सोचना जरूरी है। क्योंकि जरूरी है आपके विचार चाहे जैसे हों लेकिन सामने वाले के विचारों का भी सम्मान किया जाना चाहिए। यहीं एक सुलझे और सभ्य इंसान की निशानी है। अगर आपको आपके रिलेशनशिप में उचित सम्मान नहीं मिलता तो आपको यह सोचना चाहिए कि क्या वाकई में आपने सही लड़का चुना है। 

    गुस्सैल तो नहीं है

    अगर आप किसी ऐसे इंसान के साथ रिलेशनशिप में हैं जो हद से ज्यादा गुस्सा करता है। बात-बात में आपको झिड़क देता है और सामान उठा-पटक करता है। तो सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि विशेषज्ञों की माने तो इस तरह के रिश्ते में आगे चलकर और भी मुश्किल हालात पैदा हो सकते हैं। आपका साथी हिंसक और अब्यूज करने वाला बन सकता है। इसलिये यह भी ध्यान देना जरूरी है कि कई आपका पार्टनर बेहद ज्यादा गुस्से वाला तो नहीं है।