signs that indicate that your partner does not appreciate your efforts
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है। जिसमें जितना ज्यादा प्यार होता है उतनी ही इसमें तकरार भी देखने को मिलती रहती है। दोनों पल में लड़ते हैं, तो पल में एक-दूसरे के लिए फिक्रमंद भी होते हैं। ऐसे में पति-पत्नी के रिश्ते को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। 

    वहीं, कई बार देखा जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हो जाती है और वो आपसे नाराज हो जाते हैं और उनकी नाराजगी आपको बर्दाश्त नहीं हो रही अगर आपको उनका नाराज होना इतना बुरा लग रहा है तो बिना देर किए उन्हें मना लीजिए। सॉरी बोलने के बाद भी अगर वो उस बात को भूल नहीं पा रहे हों तो माफी मांगने के लिए ये उपाय अपनाएं इन उपायों को अपनाने से वो पलभर में खुश हो जाएंगे आइए जानें उन महत्वपूर्ण उपायों के बारे में  –

    • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आप पति के साथ में समय बिताकर भी उनकी नाराजगी को दूर कर सकती हैं। पत्नी को अपने पति को समय देना चाहिए, उनके साथ वक्त गुजारना चाहिए, उनकी बातों को समझना चाहिए आदि। जब आप पति के साथ में समय गुजारेंगी, तो यकीनन आपके पति को अच्छा लगेगा और वो काफी देर तक रूठे भी नहीं रह पाएंगे।
    • अगर उनकी नाराजगी अब तक बनी हुई है तो उनके पसंद का व्यंजन बनाएं। कोशिश करें कि ये व्यंजन ये आप ही बनाएं, कोई और नहीं बनाएं, अगर वो चाव से खाना खाते हैं और आपकी तारीफ करते हैं तो इसका मतलब है कि उन्होंने आपको माफ कर दिया।
    • ये सभी जानते हैं कि महिलाओं को शॉपिंग करना बेहदअच्छा लगता है, लेकिन जब आपके पति नाराज हैं | कम से कम तब तो आपको इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। अगर आपके पति आपके शॉपिंग पर ज्यादा पैसे खर्च करने की वजह से रूठे हुए हैं, तो आपको उनसे वादा करना चाहिए कि आगे से आप सोच-समझकर पैसे खर्च करेंगी। इससे भी उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।
    • उन्हें मनाने के लिए आप चाहें तो एक छोटी सी कविता भी लिख सकती हैं। अगर कविता नहीं लिख सकतीं तो एक छोटा सा नोट लिखें। जिसमें प्यार के साथ सॉरी भी लिखा हो।

    इन सभी उपायों  को अपनाकर आप रूठे पति को आसानी से मना सकते है।