File Photo
File Photo

    Loading

    देशभर में आज यानी 11 मार्च को शिवरात्रि (Mahashivratri) धूमधाम से मनाई जा रही है। यह त्यौहार हिन्दू धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। आज एक दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं शिव के प्रतीक शिवलिंग (Shivalinga) का पंचामृत से अभिषेक भी किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिव और शक्ति का विवाह हुआ था और यह उनके मिलन का दिन है। इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग (12 Jyotirlinga) मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन इस बार के कई त्यौहारों पर कोरोना का असर साफ देखा गया है।  

    कोरोना काल की वजह से बहुत से ऐसे लोग हैं, जो मंदिरों में जाने से डर रहे हैं, जिसमें विशेष तौर पर बुज़ुर्ग वर्ग और बच्चे शामिल हैं। उन लोगों के लिए कोरोना सबसे ज़्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसे में कोरोना से दूर रहते हुए अपने घर में बैठे हुए लोग  महादेव के दर्शन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

    उज्जैन के महाकाल का Live दर्शन करें..

    12 ज्योतिर्लिंग में से एक मध्य प्रदेश के उज्जैन में है। यह क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित महाकालेश्वर स्वयंभू दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। देशभर में यह तीर्थ स्थान बाबा महाकाल के नाम से भी प्रसिद्ध है। 

    सोमनाथ का Live दर्शन…सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है, जो गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में समुद्र किनारे स्थित है। मान्यता है कि, यहां चंद्रमा ने भगवान शिव को आराध्य मानकर पूजा की थी और चंद्रमा को सोम भी कहा जाता है। इसलिए इसी नाम पर इस ज्योतिर्लिंग का नाम सोमनाथ पड़ा। 

    महत्व:
    मान्यता के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए, मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए भक्त इस दिन व्रत करते हैं। ईशान संहिता के अनुसार, ‘फाल्गुनकृष्णचर्तुदश्याम् आदि देवो महानिशि। शिवलिंगतयोद्भुत: कोटिसूर्यसमप्रभ:। तत्कालव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिव्रते तिथि।’