Do these measures in Kharmas mahina, money related problems will be away vastu shastra

-सीमा  कुमारी 

हिन्दू पंचांग के अनुसार दिसंबर महीना खरमास का होता है। खरमास के दौरान सभी शुभ व मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। लेकिन  पूजा-पाठ, दान आदि करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में  वास्तुशास्त्र के अनुसार, इस महीने में कुछ उपायों को करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है.  साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में…

  • रविवार को छोड़कर बाकी के दिनों में पीपल के पेड़ को जल चढ़ाकर पूजा करें। शाम के समय में घी का दीपक जलाएं। इससे कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • खरमास में सिर्फ देवी लक्ष्मी की ही नहीं बल्कि भगवान विष्णु की भी पूजा करना शुभ होता है। तभी इन्हें लक्ष्मी नारायण कहते हैं। ऐसे में दोनों की एक साथ पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।
  • खरमास में पूजा करने के साथ दान-पुण्य करने से भी जीवन की समस्याएं दूर होती है। साथ ही जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलने के साथ कारोबार, व्यापार में तरक्की मिलती है।
  • हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा का विशेष महत्व है। खरमास में रोजाना तुलसी को जल चढ़ाएं। शाम के समय घी का दीपक जलाकर 11 परिक्रमा लेते हुए ‘ओम नम: भगवते वासुदेवाय नम: ‘ का जाप करें। इससे तुलसी देवी की कृपा मिलने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अन्न व धन से जुड़ी परेशानियां दूर होगी। कारोबार में तरक्की मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।
  • खरमास में आने वाली एकादशी को व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान श्रीहरि को तुलसी व एकादशी अतिप्रिय होने से उन्हें इसका भोग लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से जीवन की परेशानियां दूर होकर सुख-समृद्धि व शांति मिलती है।