Amla Navami
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    इस साल ‘आंवला नवमी’ (Amla Navami) 02 नवंबर, दिन बुधवार को मनाई जाएगी। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं।

    इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति रहेगी और हर रुके हुए काम सुचारू रूप से होने लगेंगे। आइए जानें ‘आंवला नवमी’ के दिन कौन से उपायों को करना हो सकता शुभ-

    शास्त्रों के अनुसार, आंवला के पेड़ के नीचे खाना बनाने के साथ परिवार संग भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अगर खाने में आंवले की पत्तियां गिर जाए, तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    इस दिन दान पुण्य का भी काफी अधिक महत्व है। इस दिन जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को अपने यथार्थ के हिसाब से अनाज, वस्त्र आदि का दान जरूर करें। ऐसा करने से सुख-संपत्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    कहते है अक्षय नवमी के दिन आंवला के पेड़ की विधिवत पूजा करें। माना जाता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए साथ ही जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर जड़ में चढ़ाएं।

    आंवला नवमी के दिन आंवला का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आंवले का सेवन करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें आंवला का फल भी चढ़ाएं। ऐसा करने से श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।