File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    कई लोगों का मानना है कि सपने (Dreams) हमारी जिंदगी से जुड़े होते हैं। इनका कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। कई बार हम लोग सपने में ऐसे चीज देख लेते हैं कि डर के मारे अपने आप आंख खुल जाती है। वहीं कई बार सपना देखते-देखते मुस्कुराने लगते हैं। इन दोनों के विपरीत कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो अपने साथ कई सवाल (Questions) छोड़ जाते हैं। कहते हैं, सपने दो प्रकार के होते हैं। शुभ और अशुभ फल देने वाले। स्वप्न-शास्त्र के अनुसार, सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व होता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही शुभ फल प्रदान करने वाले सपनों के बारे बताया गया है। आइए जानें…

    कहते हैं, यदि कोई व्यक्ति स्वयं को आकाश में उड़ते हुए देखता है, या कहीं ऊंची जगह पर चढ़ते हुए देखता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति को जल्दी ही उसके कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने वाली है।

    • ऐसा कहते हैं अगर सपने में केला दिखाई दे तो ये शुभ होता है। लेकिन अगर आप सपने में केला खा रहे हैं, तो यह अशुभ माना जाता है।
    • सपने में केला खाने वाला व्यक्ति यदि शादीशुदा हो, तो यह इस बात का संकेत है कि उसका वैवाहिक जीवन खतरे में है।
    • मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई शादीशुदा महिला सपने में सेब देखती है, तो इसका अर्थ है कि उसे पुत्र-रत्न की प्राप्ति होगी।
    • ऐसा माना जाता है कि सपने में उगते सूरज को देखना बहुत ही शुभ होता है। स्वप्न-शास्त्र के अनुसार जिस तरह से सूर्य चमकता है, उसी प्रकार आपको भी जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उगते सूर्य को स्वप्न में देखना आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।
    • मान्यता ये भी है कि सपने में खुद को अमरूद खाते देखना धन पाने का सूचक होता है। इसलिए अगर आप अपने सपने में अमरूद खा रहे हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत है।
    • ऐसी धारणा है कि अगर किसी पुरूष को सपने में सेब दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि उसे व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने वाली है।