इस साल में एक साथ पड़ेंगी दो तिथियां, कम होंगे नवरात्रि के दिन, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

    Loading

    नई दिल्ली : आदिशक्ति मां दुर्गा का पावन पर्व नवरात्री आ रहा है। इस पवित्र 9 दिन में मां दुर्गा के अलग-अलग रूप का पूजन किया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्री 8 दिन की आयी है। इसका कारण यह है कि इस वर्ष चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ पड़ रही है। ऐसे में शारदीय नवरात्र 7 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक रहेगी और विजयादशमी यानी की दशहरा 15 अक्टूबर को मनाया जायेगा। 

    एक ही दिन पर दो तिथियां 

    हम सब जानते है वैसे तो दुर्गे मां के सभी नौ दिन बेहद शुभ हैं। पर इस बार नवरात्रि का आरंभ गुरुवार के दिन से हो रहा है। आपको बता दें कि सर्वपितृ अमावस्या के साथ 6 अक्टूबर को श्राद्ध समाप्त हो रहे हैं। इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, एक ही दिन में दो तिथियां पड़ने से शारदीय नवरात्रि 8 दिन तक चलेंगे। 

    9 अक्टूबर दिन शनिवार को तृतीया सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन 10 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 5 बजे तक रहेगी। इस बार देवी मां के पूजन की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है, जो पूजा व आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ मानी जाती है। यह मां के भक्ति करने के पावन दिन होते है। नवरात्र की शुरुआत चित्रा नक्षत्र में हो रही है, जिससे साधना, साहस और संतोष प्राप्त होगा। 

    घटस्थापना का शुभ मुहूर्त :

    नवरात्रि के प्रथम दिन देवी मां के पूजन के साथ घटस्थापना जाता है। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस साल 7 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक का है। इसी समय घट की स्थापना करने से नवरात्रि का यह पावन पर्व बेहद फलदायी होता है।  

    शारदीय नवरात्रि की तिथियां :

    पहला दिन 7 अक्टूबर 2021: मां शैलपुत्री की पूजा

    दूसरा दिन 8 अक्टूबर 2021: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

    तीसरा दिन 9 अक्टूबर 2021: मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा

    चौथा दिन 10 अक्टूबर 2021: मां स्कंदमाता की पूजा

    पांचवां दिन 11 अक्टूबर 2021: मां कात्यायनी की पूजा

    छठवां दिन 12 अक्टूबर 2021: मां कालरात्रि की पूजा

    सातवां दिन 13 अक्टूबर 2021: मां महागौरी की पूजा

    आठवां दिन 14 अक्टूबर 2021: मां सिद्धिदात्री की पूजा

    15 अक्टूबर 2021: विजयादशमी (दशहरा)