File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    नववर्ष हमेशा नई उमंग, जोश और नई आशाएं लेकर आता है। इस जोश को दोगुना कर देते हैं हमारे व्रत-त्योहार। आइए जानें जनवरी 2022 के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट –

    जनवरी 2022 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

    01 जनवरी, शनिवार:

    मासिक शिवरात्रि, नए साल 2022 का पहला दिन, नए साल 2022 का प्रारंभ

    02 जनवरी, रविवार:

    पौष अमावस्या

    03 जनवरी, सोमवार:

    चंद्र दर्शन, सोमवार व्रत

    06 जनवरी, गुरुवार: विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी

    08 जनवरी, शनिवार: षष्ठी

    09 जनवरी, रविवार: गुरु गोविंद सिंह जयंती

    10 जनवरी, सोमवार: दुर्गाष्टमी व्रत

    12 जनवरी, बुधवार: स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस

    13 जनवरी, गुरुवार: पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी

    14 जनवरी, शुक्रवार: मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, लोहड़ी, खरमास समापन, कूर्म द्वादशी व्रत

    15 जनवरी, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

    17 जनवरी, सोमवार: पौष पूर्णिमा, सत्य व्रत, माघ स्नान प्रारंभ

    21 जनवरी, शुक्रवार: सकट चौथ या लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी

    25 जनवरी, मंगलवार: कालाष्टमी

    26 जनवरी, बुधवार: गणतंत्र दिवस

    28 जनवरी, शुक्रवार: षटतिला एकादशी

    30 जनवरी, रविवार: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

    हालांकि, जनवरी का महीना अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत है। लेकिन, इस महीने में पड़ने वाले ‘मकर संक्रांति’ से ही शुभ कार्य का प्रारंभ होता है। क्योंकि, सूर्य का मकर राशि में आने से ‘मलमास’ का अंत होता है और सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने से शुभकाम प्रारंभ होते हैं। इस दौरान ठंड भी कम होती है। लोग इस दिन को बेहद पावन मानते हैं। और पवित्र नदियों में स्नान करके दान-पुण्य करते हैं। इस दिन गुजरात, राजस्थान में पतंगें उड़ाई जाती हैं। इस दिन तिल दान विशेष रूप से होता है।