जानें क्या है गंगा दशहरा , इस पावन पर्व पर दान करने से मिलेगा सौभाग्य

    Loading

    नई दिल्ली : वैसे तो हमारे देश में अनेक ऐसे शुभ अवसर (Auspicious Occasion) होते है जो मनुष्य को सुख समृद्धि प्रदान करते है। वैसा ही एक शुभ अवसर आया है गंगा दशहरा। तिथि अनुसार गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में होता है। इस बार गंगा दशहरा 20  जून को है। गंगा दशहरा का ये दिन दान धर्म करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग दान तथा स्नान करना बेहद लाभदायक समझते है। तो आइये जानते है गंगा दशहरा के बारे में…. 

    क्या है गंगा दशहरा

    ज्येष्ठ  मास  के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भागीरथ ऋषि  ने मां गंगा को धरती पर लाने के लिए अथक प्रयास किये। ऋषि भागीरथ के प्रयासों से प्रसन्न होकर मां गंगा (Maa Ganga)  धरती पर अवतरित हुई थी। इसलिए इस दिन को गंगा दशहरा मनाते है। इसे बेहद शुभ दिन के तो पर माना  जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और मां गंगा की आराधना करने से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है और सुख समृद्धि प्रदान होती है।     

    ये है गंगा दशहरा का मुहूर्त

    गंगा दशहरा का आरंभ दशमी तिथि 19 जून 2021 को शाम 06 बजकर 50 मिनट पर है। गंगा दशहरा की दशमी समाप्त तिथि 20 जून 2021 को शाम 4  बजकर 25 मिनट पर है। 

    इस तरह करें पूजा विधि

    इस शुभ दिन को विधिवत पूजा करे। गंगा दशहरा के दिन प्रातःकाल उठकर गंगा जी में स्नान करें. यदि यह संभव न हो तो स्नान करने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. उसके बाद सूर्य देव को गंगा जल मिले जल से अर्घ्य दें. उसके बाद घर में पूजा स्थल पर जाकर दीप प्रज्वलित करें. उसके बाद सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें. अब गंगा आरती करें. इस दिन व्रत रखना उत्तम फलदायक होता है.  भगवान शिव की पूजा करें.मां गंगा की आराधना करें।

    जानें क्या है गंगा दशहरा का महत्व  

    हिन्दू धर्म के मान्यता अनुसार गंगा दशहरा यह शुभ दिन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन जो भी व्यक्ति गंगा नदी में या किसी पवित्र नदी में या कुंड में स्नान कर अपनी श्रद्धा अनुसार दान करें तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही कई महायज्ञों के समान पुण्य भी प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा अर्चना करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।  दान करने के लिए गंगा दशहरा एक पवित्र पर्व है।