Basant Panchami
File photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हर साल देशभर में माघ महीने में ‘वसंत पंचमी’ (Vasant Panchami) का त्योहार मनाया जाता है।  इस साल यह त्योहार 5 फरवरी को मनाया जाएगा। बिहार, बंगाल और झारखंड में ‘वसंत पंचमी’ के दिन विशेष आयोजन किए भी जाते हैं।

    पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी को ‘मां सरस्वती’ का जन्म हुआ था। माना जाता है कि, मां सरस्वती को पीला रंग बहुत प्यारा है। यही कारण है कि, इस दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं और पीली रंग की ही चीजों का मां को खास रूप से भोग भी लगाया जाता है। आइए जानें इस बार ‘सरस्वती पूजन’ में आप किन पीले रंग की चीजों का भोग लगाकर मां को प्रसन्न करें –

    बेसन के लड्डू उत्तर भारत में पसंद की जाने वाली एक खास मिठाई है। ये लडडू बेसन से बनते हैं और इनको आसानी से घरों में तैयार किया जा सकता हैं। लडूड को बनाने के बेसन को देशी घी में भून कर इसमें पिसी हुई चीनी डाली जाती है। फिर लडूड तैयार कर लिए जाते हैं। मां की पूजा में बेसन के लड्डू खूब चढ़ाए जाते हैं।

    फिरनी को मोटे पिसे चावल को दूध में पकाकर खास रूप से बनाया जाता है। फिरनी काफी कुछ खीर के जैसे ही होती है लेकिन यह बहुत ही कम समय में बन जाती हैं। इतना ही नहीं फिरनी में बादाम और पिस्ता के साथ केसर की खुश्बू और इलायची का स्वाद भी होता है।

    अगर आप झटपट भोग के लिए कुछ बनाना चाहते हैं, तो रवा केसरी सूजी का केसरिया हलवा बेस्ट है। हलवे को बनाने के लिए सूजी को अच्छे से भूनते हैं और और प्रचुर मात्रा में घी और थोड़ा सा पानी डालते हैं। इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।