श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा आज से प्रारंभ, जानें अर्घ्य का समय

Loading

विश्व प्रसिद्ध और बिहार का मशहूर महापर्व छठ पूजा आज से प्रारंभ हो रही है। यह आस्था का प्रतिक है। इस पर्व में सूर्य देव की पूजा अर्चना की जाती है। यह पर्व संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए किया जाता है। हर वर्ष छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होती है। इस वर्ष छठ पूजा 20 नवंबर दिन शुक्रवार को है। छठ पूजा का प्रारंभ दो दिन पूर्व चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से होता है। तिथि के अनुसार, छठ पूजा 4 दिनों की होती है। तो आइए जानते हैं कि छठ पूजा के बारे में विस्तार से…

पहले दिन होता है नहाय-खाय-
छठ पूजा का प्रथम दिन नहाय खाय होता है। पूजा प्रारंभ कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है। इस वर्ष नहाय-खाय 18 नवंबर दिन बुधवार को है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:46 बजे और सूर्योस्त शाम को 05:26 पर होगा।

दूसरा दिन होता है लोहंडा और खरना-
लोहंडा और खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। यह इस वर्ष 19 नवंबर दिन गुरुवार को है। 19 नवंबर को सूर्योदय सुबह 06:47 बजे और सूर्योस्त शाम को 05:26 बजे होगा।

तीसरा दिन होता है छठ पूजा, सन्ध्या अर्घ्य-

छठ पूजा का सबसे मुख्य दिन होता है सन्ध्या अर्घ्य का। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि होती है। इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। वहीं इस साल सन्ध्या अर्घ्य20 नवंबर को है। इस दिन सूर्यादय 06:48 बजे पर होगा और सूर्योस्त 05:26 बजे होगा। पूजा के लिए षष्ठी तिथि की शुरुआत 19 नवबंर को रात 09:59 बजे से होगा और 20 नवंबर को रात 09:29 बजे तक रहेगा। 

चौथा दिन होता है सूर्योदय अर्घ्य, पारण का दिन-
यह छठ पूजा का अंतिम दिन होता है, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, फिर पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। इस दिन सूर्योदय अर्घ्य तथा पारण 21 नवंबर को होगा। वहीं इस दिन सूर्योदय सुबह 06:49 बजे और सूर्योस्त शाम को 05:25 बजे होगा।