घर में जरूर रखें ये चीजें, नेगेटिविटी रहेगी दूर

Loading

-सीमा कुमारी

आज हर एक घर (Home) की सबसे बड़ी समस्या (Problem) परिवार के सदस्यों (Family Members) के बीच होने वाले मनमुटाव को लेकर है| जब परिवार में मनमुटाव, लड़ाई-झगड़े (Fight) होते रहते हैं ,तो घर में नेगेटिविटी (Negativity) आने लगती है| साथ ही जीवन (Life) में परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं, तो इसके पीछे वास्तु दोश (Vastu faults) हो सकता है| चलिए आज घर में आई नेगेटिविटी को दूर करने के लिए कुछ उपाय के बारे में चर्चा करेंगे|

  • हिंदू धर्म में तुलसी को शुभ माना जाता है। ऐसा कोई घर नहीं है जहाँ तुलसी का पौधा ना हो| क्योंकि इससे घर का माहौल सकारात्मक होने से परिवार में चल रहे मनमुटाव दूर होते हैं। शाम के समय घी का दीया जलाने से देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। सर्दियों में ठंड के कारण तुलसी का पौधा मुरझाने लगता है। ऐसे में इसे खुले आसमान के नीचे ना रखें। साथ ही पौधे को दुपट्टे से कवर करके रखें।
  • घर के पूर्व या उत्‍तर दीवार पर नृत्य करते हुए गणपति की मूर्ति अथवा तस्वीर लगाएं। इससे परिवार के सदस्यों में चल रहा मनमुटाव दूर होकर रिश्तों में मिठास आएगी। चारों तरफ सकारात्मक उर्जा का संचार होने के साथ घर में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा।
  • घर पर दक्षिणावर्ती शंख रखना बहुत शुभ होता है। इससे दुर्घटना, मृत्‍यु और चोरी का डर दूर होने का साथ जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। शास्‍त्रों के अनुसार, इससे देवी लक्ष्मी की कृपा मिलने के साथ अन्न ल धन के जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
  • श्री यंत्र मां लक्ष्‍मी को सबसे प्रिय होने से इसे पूजा रूम में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में कभी भी धन से जुड़ी कमी नहीं होती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ घर में देवी-देवताओं का वास होता है। साथ ही घर सुख-समृद्धि व शांति से भरा रहता है।
  • मोरपंख श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय चीजों में से एक है। इसे घर पर लगाने से वास्तुदोष दूर होने के साथ नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मकता में बदल जाती है। इसे रखने के लिए घर का पूजा स्थल सबसे शुभ माना जाता है।