अक्टूबर में आ रहे हैं ये तीज-त्योहार, जानिए व्रत-त्योहारों की लिस्ट, करें पूजा और व्रत की तैयारी

Loading

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल टीम: साल 2023 का दसवां महीना अक्टूबर जल्द ही शुरू होने वाला है। आध्यात्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। पंचांग के अनुसार, इस महीने में कई बड़े और खास तीज त्योहार आने वाले हैं। लोग साल भर इन उत्सव का इंतजार करते हैं। पूरे भारत में इन त्योहारों की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। अक्टूबर के महीने में नवरात्रि, दशहरा, एकादशी व्रत, पितृ पक्ष जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। हर त्योहार का अपना महत्व होता है। कुछ दिनों बाद ही नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाएगा। आइए जानें अक्टूबर महीने में कौन-से त्योहार (October Festivals List) किस तारीख को मनाए जाएंगे।

अक्टूबर 2023 व्रत-त्योहार सूची

  • 1 अक्टूबर 2023, रविवार : पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध
  • 2 अक्टूबर 2023,सोमवार : महात्मा गांधी जयंती, संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 4 अक्टूबर 2023, बुधवार : रोहिणी व्रत, छठा श्राद्ध
  • 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार : श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका व्रत
  • 9 अक्टूबर 2023, सोमवार : एकादशी श्राद्ध
  • 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार : मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी
  • 11 अक्टूबर 2023, बुधवार : प्रदोष व्रत
  • 12 अक्टूबर 2023, गुरुवार : मासिक शिवरात्रि
  • 14 अक्टूबर 2023,शनिवार : सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • 15 अक्टूबर 2023, रविवार : शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती
  • 18 अक्टूबर 2023, बुधवार : तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी
  • 19 अक्टूबर 2023, गुरुवार : उपांग ललिता व्रत
  • 20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार : सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
  • 21 अक्टूबर 2023, शनिवार : सरस्वती पूजन
  • 22 अक्टूबर 2023,रविवार : सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
  • 23 अक्टूबर 2023, सोमवार : महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
  • 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार : नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, बुद्ध जयंती
  • 25 अक्टूबर 2023,बुधवार : पापांकुशा एकादशी
  • 26 अक्टूबर 2023, गुरुवार : प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
  • 28 अक्टूबर 2023, शनिवार : शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
  • 29 अक्टूबर 2023, रविवार : कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण