छठ महापर्व के अवसर पर यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश, देखिए लिस्ट

    Loading

    नई दिल्ली: छठ महापर्व (Chhath Puja) उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। कठिन नियम-निष्ठा के कारण छठ को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से हो गई है और यह 11 नवंबर तक चलेगी। 

    छठ पर्व के दौरान सबसे कठिन निर्जला व्रत होता है, जिसे लगातार 36 घंटों तक रखा जाता है।यह पर्व अपने देश में ही नहीं, बल्कि नेपाल जैसे देशों में भी यह त्योहार मनाते  है। ऐसा माना जाता है कि छठ पूजा की उत्पत्ति ऋग्वेद से हुई है। पुरातन काल में हस्तिनापुर की द्रौपदी और पांडव भी अपने खोए हुए राज्य को वापस पाने के लिए और समस्याओं को हल करने के लिए इस त्योहार को मनाते थे। 

    इन राज्यों में छुट्टी घोषित 

    छठ महापर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने अवकाश घोषित किया है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने इस साल 10 नवंबर को छठ महापर्व को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीं, बिहार में भी छठ पूजा की छुट्टी होगी। 

    • छठ पूजा की वजह से बिहार सरकार ने सार्वजनिक ने अवकाश घोषित किया है
    • उत्तर भारत में छठ त्योहार को लेकर आम जनता की श्रद्धा देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अहम फैसला लिया है। उन्होंने 10 नवंबर को छठ की छुट्टी का ऐलान किया है।  लेकिन इसका अधिकार सभी जिलो के डीएम के पास इसका अधिकार होगा।
    • झारखंड  सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को  अवकाश घोषित कर दिया है।
    • उत्तराखंड सरकार ने  छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को  अवकाश घोषित कर दिया है
    • छठ पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने दो दिन की छुट्टी दी है।
    • छत्तीसगढ़ सरकार ने भी छठ पूजा के दिन 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।