आज दशहरा के महापर्व पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये हिंदी Messages, Whatsapp Status और दें शुभकामनाएं

    Loading

    नई दिल्ली : हमारे देश में हर साल दुर्गा नवमी के दूसरे दिन दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, हिंदू राजा राम की जीत और अच्छे की बुराई पर जीत पर त्यौहार मनाया जाता है। पवित्र पुस्तक रामायण भगवान राम की कहानी बताती है। जो अपनी पत्नी सीता को जीतते हैं, जो की उन्हें लंका के राक्षस राजा रावण द्वारा अपहरण किया जाता है। 

    साथ ही ये दिन नकारात्मक शक्ति को मारने के लिए मनाया जाता है, भगवान राम ने इसी दिन रावण को मारा था। इस युद्ध में मर्यादा पुरुषोत्तम राम विजयी हुए थे इसलिए इस जीत को दशहरे के इस त्यौहार के रूप में मनाते है। दशहरे के इस पर्व पर बधाइयां देने के लिए हम आपके लिए खास संदेश लेकर आएं है। 

    भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे,

    सही मायने में वे ही दशहरा मनाएंगे। 

    दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

     

    बुराई का होता है विनाश, 

    दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

    रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश। 

    दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं 

     

    अधर्म पर धर्म की जीत, 

    अन्याए पर न्याय की विजय,

    बुराई पर अच्छाई की जय जयकार, 

    यही है दशहरे का त्यौहार। 

    दशहरे की शुभकामनाएं

     

    फूल खिले खुशी आप के कदम चूमे,

    कभी ना हो दुखों का सामना। 

    धन ही धन आए आप के अंगना,

    यही है दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना। 

    दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं 

    इन संदेशों के जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाइयां दें।