साल 2023 में इस दिन है रामनवमी, बन रहा है बेहद दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि से लेकर शुभ मुहूर्त तक सबकुछ

Loading

नई दिल्ली : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को रामनवमी (Ramnavmi 2023) का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में 9 दिन की नवरात्रि को पावन पर्व के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा करने से मातारानी की असीम कृपा बनी रहती है। तो चलिए आज हम आपको रामनवमी में बनने वाले दुर्लभ योग और पूजा-विधि के बारे में बताते हैं। 

इस बार की रामनवमी है बेहद खास 

दरअसल, चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन यानी नवमी  के दिन भगवान श्री राम को अर्पित  रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। क्यों की इसी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था, इसी वजह से इसे धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि इस बार रामनवमी पर 5 अति दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिससे भक्तों कि मनोकामनाएं पूरी होंगी और  किस्मत  के ताले खुलेंगे। 

रामनवमी पर दुर्लभ संयोग

  • शुभ योग
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 
  • अमृत सिद्धि योग 
  • गुरु पुष्य योग
  •  रवि योग

राम नवमी तिथि 

नौवी तिथि 29 मार्च को रात 9 बजकर 7 मिनट से 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी।  

पूजा का शुभ मुहूर्त 

30 मार्च को सुबह 11 बजकर 11 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।   

रामनवमी पूजा कि विधि 

  1. सबसे पहले सुबह जल्द उठकर स्नान करें। 
  2. अब आप साफ सुथरे कपड़े पहनकर भगवान की पूजा-अर्चना करें। 
  3. फिर भगवान राम इ फोटो को स्थापित कर दीपक जलाएं। 
  4. इसके बाद अब आप रामायण पाठ या रामस्त्रोत का पाठ करें। 
  5. अब आप ध्यान लगाकर 108 बार ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:’ का जाप करें। 
  6. फिर भगवान श्रीराम का केसर वाले दूध से अभिषेक करें। 
  7. साथ ही इच्छानुसार गौ, वस्त्र आदि का  दान करें।