मार्गशीर्ष महीने पर कर लें ‘शंख’ से जुड़े ये विशेष उपाय, महालक्ष्मी कर देंगी आपको मालामाल

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हिंदू धर्म में हर महीने का विशेष महत्व होता है। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित अगहन यानी, मार्गशीर्ष महीना 20 नवंबर से शुरू है, जो 20 दिसंबर को समाप्त होगा। धर्म ग्रंथों के मुताबिक, इस महीने में शंख की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण के साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में इस महीने में शंख से जुड़े कुछ उपाय करने से ‘भगवान श्रीकृष्ण’ की असीम कृपा भक्तों पर होती है। आइए जानें शंख से जुड़े ये विशेष उपाय…

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने में रोजाना सुबह उठकर शंख में दूध भरें, फिर इससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे भगवान विष्णु जी की असीम कृपा बरसती है। ऐसे में धन लाभ योग बनते हैं।

    कहते हैं कि, मार्गशीर्ष मास में किसी भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर शंख का दान करें। इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है जिससे आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। मान्यता है कि इससे सभी धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    इस महीने में दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और केसल मिलाकर मां लक्ष्मी का अभिषेक करें। इससे घर में देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसेगी  ऐसे में पैसों की समस्या दूर हो जाएगी।

    कहा जाता है कि, अगहन महीने में सामान्य शंख को भगवान श्रीकृष्ण का पांचजन्य शंख मानकर उसकी पूजा करनी चाहिए. इससे श्रीकृष्ण की असीम कृपा बरसती है। जीवन की सारी समस्याएं दूर होकर मनचाहा फल मिलता है।

    ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,अपने पूजन स्थान पर दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करें और रोज विधि-विधान से इसकी पूजा करें। ऐसा रोज करने से माता लक्ष्मी की असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है।