इस दिन लगेगा 2022 का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के जातकों को धनलाभ का प्रबल योग

    Loading

    -सीमा कुमारी

    इस वर्ष साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 16 मई को है। इस दिन ‘बुद्ध पूर्णिमा’ का पावन त्योहार भी है। पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही पड़ता है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार,इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और तप करने की विशेष परंपरा भी है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी साल का पहला सू्र्य ग्रहण पड़ा था, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं दिया था। 16 मई होने वाला चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इस चंद्रग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

    यूं तो ग्रहण का प्रभाव देश-दुनिया के साथ हर एक राशि के जातकों पर भी होता है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिस कारण इसका ज्यादा प्रभाव नहीं रहेगा, लेकिन दुनिया में जहां भी यह चंद्रग्रहण लगेगा वहां के जातकों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। सभी 12 राशियों में से मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों पर इस ग्रहण का प्रभाव काफी सकारात्मक पड़ेगा। आइए जानिए ये ग्रहण  इन 3 राशि वालों के लिए कैसे शुभ हैं।

    सिंह राशि – इस राशि के लोगों के लिए भी ये ग्रहण शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में अच्छा प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। कमाई के साधन बढ़ने के योग बनेंगे।जीवनसाथी का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा।

    धनु राशि – इस राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। विभिन्न स्रोतों से धनागमन होगा। फंसे हुए काम पूरे होंगे। कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकती है। आप अपने दोस्तों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

    मेष राशि – इस साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष वालों के लिए शुभ बताया जा रहा   है। इस राशि के बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय उचित साबित होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है।

    चंद्र ग्रहण का समय

    15 दिनों के अंदर यह साल 2022 का दूसरा ग्रहण होगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था। 16 मई को लगने वाला चंद्रग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 08 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट चलेगा। दिन होने के कारण यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।