‘तांबे की अंगूठी’ पहनने के चमत्कारी फायदे, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली : हिन्दू धर्म में तांबे को शुभ माना जाता है। लोग ग्रहों की शांति और वास्तु दोष को दूर करने के लिए तांबे की अंगूठी पहनते हैं। सदियों से तांबे की अंगूठी पहनने की परंपरा चली आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,तांबे की अंगूठी को पहनना काफी शुभ माना जाता है। तांबे की अंगूठी पहनने से सेहत को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। क्योंकि, तांबे को सूर्य और मंगल ग्रह का धातु माना गया है। आइए जानें तांबे की अंगूठी पहनने के फायदों के बारे में-

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,तांबे की अंगूठी या कड़ा पहनने से खून साफ होता है।  तांबे की अंगूठी या कड़ा पहनने से पहनने से मानसिक और शारीरिक तनाव भी कम होता है। इसके अलावा, आप तांबे के बर्तन में रखा पानी भी पी सकते है। जो सेहत के लिहाज़ से सही माना जाता है।

    कहते है कि,तांबे की अंगूठी पहनने से  रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही स्किन की चमक बढ़ती है। सूर्य को यश और सम्मान का प्रतीक माना जाता है इसलिए तांबे की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को समाज में पद प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होती है।

    तांबे की अंगूठी या कड़ा पहन ने से जोड़ों का दर्द भी दूर होता है। इसके अलावा, इसे पहनने से पेट संबंधित बीमारियां भी दूर हो जाती है।  आर्थराइटिस के मरीजों को तांबे का कड़ा जरूर पहनना चाहिए।

    ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, तांबे की अंगूठी को रिंग फिंगर में  पहनना चाहिए । क्योंकि यह उंगली सूर्य की उंगली होती है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य से संबंधित दोष हैं तो यह सूर्य के दोषों का असर कम करता है। सूर्य के साथ ही मंगल के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है। तांबे की अंगूठी या कड़ा लगातार हमारे शरीर के संपर्क में रहता है, जिससे शरीर शुद्ध रहता है क्योंकि इसके पहनने से शरीर से सारा विष बाहर निकल जाता है। इससे नाभि और हार्मोन की समस्या में भी सुधार होता है।