Shiv Shankar
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हिंदू धर्म में ‘सावन महीना’ बहुत ही शुभ होता है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह महीना शिव आराधना के लिए जाना जाता है। शास्त्रों में भगवान शंकर को महादेव भी कहा जाता है। मान्यता है कि देवी- देवता भी मुश्किल समय में भगवान शिव की आराधना करते हैं और शिव प्रसन्न होकर उन्हें मुश्किलों से निकालते हैं। इस महीने भगवान शिव की पूजा करने के मनचाहा फल भी मिलता है।

    इस साल सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को पड़ रहा है। सावन के सोमवार को की गई पूजा, व्रत, उपाय शीघ्र फल प्रदान करने वाला बताया गया है। माना जाता है कि अगर सावन सोमवार के दिन कुछ विशेष चीज़ें घर लाई जाएं, तो व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है।  व्यक्ति को उन सभी चीजों की प्राप्ति होती है जिसकी वह लंबे से समय कामना कर रहा होता है।

    आइए जानें उन चीजों के बारे में:

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के सोमवार के दिन चांदी का त्रिशूल लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा, इस दिन तांबे या चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा लाकर उसे घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबा देने से घर की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
    • कहा तो ये भी जाता है कि, सावन के सोमवार को रुद्राक्ष घर लाकर उसे घर के मुख्य कमरे में रखा जाए, तो घर का भाग्य बदलने में समय नहीं लगता। इससे कई चामत्कारिक लाभ प्राप्त होते हैं। घर की आर्थिक दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
    • सावन के सोमवार के दिन घर में गंगाजल लाना बहुत शुभ माना जाता है। गंगा जल लाकर यदि किचन में रखा जाए तो इससे व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है और घर में सुख-समृद्धि सदैव बनी रहती है। इससे परिवार के सदस्यो को तरक्की का अवसर प्राप्त होता है। 
    • सावन के सोमवार के दिन भस्म लाकर उसे भगवान शिव की मूर्ति के पास रख दें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा फल देते हैं।