प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    -सीमा कुमारी

    इस वर्ष अक्टूबर महीना अपने साथ ढेर सारे व्रत और त्योहार लेकर आ रहा है। धार्मिक दृष्टिकोण से अक्टूबर का पूरा महीना बहुत ही शुभ बताया जा रहा है। क्योंकि, इस माह काफी खास व्रत त्योहार पड़ने वाले हैं। अक्टूबर माह की शुरुआत शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि के साथ हो रही है। इसके साथ ही इस माह में त्योहारों की लंबी लिस्ट है इस माह दुर्गाष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, दिवाली, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, अहोई अष्टमी व्रत, छठ पूजा के साथ-साथ कार्तिक मास का भी आरंभ हो रहा है। आइए जानें अक्टूबर माह में आने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट-

    अक्टूबर 2022 व्रत-त्योहार

    03 अक्टूबर 2022, सोमवार- दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन

    04 अक्टूबर 2022, मंगलवार: महा नवमी, नवरात्रि पारण

    05 अक्टूबर बुधवार: विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन

    09 अक्टूबर 2022, रविवार- शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा

    13 अक्टूबर 2022, गुरुवार- करवा चौथ व्रत

    17 अक्टूबर 2022, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत

    23 अक्टूबर 2022, रविवार- धनतेरस, मासिक शिवरात्रि

    24 अक्टूबर 2022, सोमवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी

    25 अक्टूबर 2022, मंगलवार- सूर्य ग्रहण

    26 अक्टूबर 2022, बुधवार- गोवर्धन पूजा, भाई दूज, भैया दूज

    30 अक्टूबर 2022, रविवार- छठ पूजा