सीमा कुमारी
नई दिल्ली: साल 2023 में ‘सकट चौथ’ (Sakat Chauth) का व्रत आज यानी 10 जनवरी, मंगलवार को है। शास्त्रों के अनुसार, ‘सकट चौथ’ यानी इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है और मनवांछित फल मिलता है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार,’सकट चौथ’ के दिन कुछ विशेष उपाय करने जातक को लाभ मिल सकता है। आइए जानें उन विशेष उपायों के बारे में-
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अगर आप किसी बात से परेशान हैं तो आपको एक पान के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना है। उसके बाद उस पत्ते को भगवान गणेश को अर्पित करना है और उनसे प्रार्थना करनी है कि सभी कष्ट दूर हो जाएं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ उन्हें घी और गुड़ का भोग लगाना है। पारण के बाद इसे प्रसाद के रूप में खाना है और घर के सभी सदस्यों को बांटना है।
[read_also content=”जानें लोहड़ी त्यौहार पर क्यों जलाई जाती है आग? यहां पढ़े क्या है इससे जुड़ी पौराणिक कथा~https://www.enavabharat.com/lifestyle/religion/know-why-fire-is-lit-on-lohri-festival-read-here-what-is-the-mythology-related-to-it-671554/”]
ऐसी मान्यता है कि जो माताएं सकट चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं और पूरी श्रद्धा से गणेश भगवान की पूजा करती है। उनकी संतान हमेशा निरोग रहती है। ये व्रत करने वालों पर गणपति भगवान की विशेष कृपा होती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
धार्मिक मान्यता है कि ‘सकट चौथ’ का व्रत रखने से गौरी पुत्र श्री गणेश प्रसन्न होते हैं और सभी संकटों से रक्षा करते हैं। शास्त्रों में माघ माह की चतुर्थी का सबसे अधिक महत्व बताया गया है, क्योंकि इस दिन भगवान गणेश ने भगवान शिव जी और माता पार्वती की परिक्रमा की थी। जो लोग सकट चौथ के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो 11 जनवरी, 2023 दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, सकट चौथ 2023 का व्रत 10 जनवरी, मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रोदय का समय रात्रि 8 बजकर 41 मिनट पर रहेगा।