shiv
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : सावन का पवित्र पर्व शुरू है, ऐसे में सावन के महीने में आने वाले सभी सोमवार पूजा पाठ के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते है। सावन यह महादेव का महीना कहलाता है। इस पवित्र सावन का आज तीसरा सोमवार है। आपको बता दें कि इस बार सावन में पुरे 4 सोमवार पड रहे है। इस पावन महीने में सभी शिव भक्त पूजा पाठ भक्ति करने में मग्न रहते है।

    सावन के इस पवित्र माह में भगवान शिव को कैसे खुश करें यह सवाल सभी लोगों के मन में आता है। भक्तजन सोचते है कि हम किस तरह विधिवत योग्य तरिके से पूजा अर्चना करें, तो आज हम इस लेख द्वारा आपको विधिवत पूजा पद्धति बता रहे है। 

    1.सबसे पहले सुबह उठकर स्नान कर लें। 

    2. इसके बाद बघवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग का अभिषेक करें।

    3. अभिषेक के लिए आप दूध, दही, शहद, गंगाजल का उपयोग कर सकते है। 

    4 . इसके बाद मूर्ति या शिवलिंग अच्छे कपड़े से पोछें। 

    5. फिर चंदन या कुमकुम का टिका लगाएं। 

    6. फूल और बेलपत्ती अर्पण करें। 

    7. शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। 

    8  . शिव मन्त्रों का जाप करें।