अक्टूबर में कौन-कौन से हैं व्रत-त्योहार, लीजिए पूरी लिस्ट

    Loading

    सीमा कुमारी

    अक्टूबर महीना आने में बस कुछ दिन ही बचे हैं। यह महीना आध्यात्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण पर्व और त्‍योहार मनाए जाते हैं। ये त्योहार अलग-अलग धर्मों, संप्रदायों के हैं।  इसे भारत में पूरे हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई और बौद्ध धर्म के साथ-साथ अक्टूबर के महीने में राष्ट्रीय त्योहार भी हैं।

    पितरों की विदाई के साथ ही ‘नवरात्र’ (Navratri) का आगमन हो रहा है। वहीं देश के अगल-अलग हिस्सों में दुर्गापूजा और गरबा की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है।

    अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहार

    02 अक्टूबर 2021: महात्मा गांधी जयंती, इंदिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध

     04 अक्टूबर- मासिक शिवरात्रि

     06 अक्टूबर- प्रदोष व्रत, शनि त्रियोदशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या

     07 अक्टूबर- महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना)

     09 अक्टूबर- विनायक चतुर्थी

     12 अक्टूबर- महा सप्तमी

    13 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी

     14 अक्टूबर- महा नवमी

     15 अक्टूबर- दशहरा, विजय दशमी

    16 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी

    17 अक्टूबर- प्रदोष व्रत

     19 अक्टूबर- ईद-उल-मिलाद

    20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा

    24 अक्टूबर- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी।