-सीमा कुमारी
साल 2022 के अंतिम महीने दिसंबर में कई प्रमुख व्रत त्योहार पड़ने वाले हैं। सनातन धर्म के लिए यह महीना बेहद शुभ माना जाता रहा है। क्योंकि, इस महीने कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही, ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक क्रिसमस का पावन पर्व भी दिसंबर माह के अंत में पड़ रहा है।
पंचांग के अनुसार, दिसंबर माह में मोक्षदा एकादशी, प्रदोष व्रत, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, सफला एकादशी, धनु संक्रांति जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानें दिसंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में-
दिसंबर 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
3 दिसंबर 2022, शनिवार- मोक्षदा एकादशी
5 दिसंबर 2022, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
8 दिसंबर 2022, गुरुवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
11 दिसंबर 2022, रविवार- संकष्टी चतुर्थी
16 दिसंबर 2022, शुक्रवार- धनु संक्रांति (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश)
19 दिसंबर 2022, सोमवार- सफला एकादशी
21 दिसंबर 2022, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
23 दिसंबर 2022, शुक्रवार- पौष अमावस्या
25 दिसंबर 2022, रविवार- क्रिसमस
29 दिसंबर 2022, मंगलवार- गुरु गोविंद सिंह जयंती